back to top

मोहला : युक्तियुक्तकरण के तहत 171 अतिशेष शिक्षकों का हुआ पदांकन…



      मोहला 3 जून 2025। कलेक्टर एवं जिला युक्तिकरण समिति के अध्यक्ष श्रीमती तुलिका प्रजापति, सदस्य सचिव व जिला शिक्षा अधिकारी श्री फत्तेराम कोसरिया, सहित  दोनों अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, जिला स्तरीय समिति के सदस्यगणों, तीनों विकासखंड के विकासखंड शिक्षा अधिकारी एवं स्कूल शिक्षा विभाग के सभी स्टाफ उपस्थित की मौजूदगी में ओपन काउंसलिंग शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। कलेक्टर श्रीमती प्रजापति ने  इसके लिए सभी शिक्षकों व शिक्षा विभाग को बधाई दी।

Advertisements

उल्लेखनीय है कि युक्तियुक्तकरण के तहत जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी में 88 सहायक शिक्षक, 13 प्राथमिक शाला प्रधान पाठक, 23 शिक्षक, 04 पूर्व माध्यमिक शाला प्रधान पाठक एवं 43 व्याख्याता सहित कुल 171 अतिशेष शिक्षकों की पदस्थापना की गई।


      उल्लेखनीय है की इन अतिशेष शिक्षकों की पदस्थापना शिक्षक विहीन, एकल शिक्षकीय व शिक्षकों की अति आवश्यकता वाले विद्यालयों में की गई है। जिससे शिक्षा में गुणवत्ता आएगी तथा शिक्षकों की कमी की पूर्ति हो सकेगा। ओपन काउंसलिंग के माध्यम से की गई पदस्थापना शांतिपूर्ण संपन्न हुआ।

Advertisements

You cannot copy content of this page