back to top

मोहला : यूनुस अजनबी को साहित्य साधना, रक्तदान एवं सामाजिक सेवाओ के लिए दिया सम्मान…

युनुस अजनबी को मिला वनांचल साहित्य सम्मान

Advertisements

मोहला – नवगठित जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी में वनांचल साहित्य समिति द्वारा गोटाटोला (मोहला) आयोजित साहित्यिक आयोजन में यूनुस ‘अजनबी’ को उनके साहित्यिक साधना रक्तदान सेवा एवं सामाजिक सेवाओ में उनके विशिष्ट योगदान के लिए मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी जिला वनांचल साहित्य सम्मान से नवाजा गया।

यूनुस अजनबी गैंदाटोला के सामान्य परिवार से हैं जो पुलिस विभाग में सेवारत होकर अनेक गतिविधियों में हमेशा बने रहते हैं। उनकी यूनुस बल्ड डोनेशन ग्रुप की सेवाओं की पुरे छत्तीसगढ़ में चर्चा है। वे स्वयं 38 बार रक्तदान कर अनेको जरूरतमंदों को रक्तदान किये हैं और अपने साथ साथ लोगों को रक्तदान करने हेतु हमेशा जागरूक करते हुए प्रेरित करते हैं व सैंकड़ो युवाओं को रक्तदान भी करवाया है।

यूनुस अजनबी अच्छे साहित्यकार भी है जिनखी लेखनी हमेशा अखबारों और मंचों से दिखाई देता है तथा ये पुरवाही साहित्य समिति पाटेकोहरा छुरिया के सक्रिय साहित्यकार भी हैं। इनके साथ वे अनेक सामाजिक गतिविधियों में भी हमेशा जुड़ कर लोगों की सहायतार्थ सेवा में लगे हुए हैं। मोर संग चलव सामाजिक संस्था जयसिंगटोला के संयोजक भी हैं। यूनुस अजनबी को उसके इस सम्मान पर अजनबी जी के परिवार सहित विभिन्न रक्तदान समिति, पुरवाही साहित्य समिति पाटेकोहरा छुरिया के सभी साहित्यकार,

राजनांदगांव जिले की सभी साहित्यकार, मोर संग चलव सामाजिक संस्था जयसिंगटोला,खिदमत फाउंडेशन,साकेत साहित्य परिषद सुरगी के अध्यक्ष ओमप्रकाश अंकुर,पुरवाही साहित्य समिति के अध्यक्ष ग्वाला प्रसाद यादव, शिवनाथ साहित्य धारा डोंगरगाँव अध्यक्ष अखिलेश्वर प्रसाद मिश्रा,वनांचल साहित्य समिति के अध्यक्ष इकबाल खान एवं समस्त ग्रामवासी गैंदाटोला सहित सभी इष्ट मित्रों ने बधाई शुभकामनाए दी है।

Advertisements

You cannot copy content of this page