back to top

मोहला : विमला बाई का सपना ले रहा आकार, प्रधानमंत्री आवास योजना ने पुरा किया मुराद…


       
    मोहला 22 नवंबर 2023। प्रधानमंत्री आवास योजना अनेक परिवारों के सपनों को साकार कर रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिलने से जीवन की सबसे बड़ी चाहत और मुराद पूरी हो रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिलने से जीवन में खुशहाली और एक नया रंग उभर कर सामने आ रहा है। विकासखंड मोहला के ग्राम  मुनगाडीह निवासी श्रीमती विमला बाई को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिलने से उनके जीवन में पक्का आवास नहीं होने से होने वाली तकलीफ और चुनौतियों से कोसों दूर हो गई है।

Advertisements

अब वह बेफिक्र होकर पूरे परिवार के साथ जीवन के पहिए को आगे बढ़ा रही है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के साथ ही उन्हें महतारी वंदन योजना का लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि शासन की महत्वाकांक्षी योजना के चलते उनके जीवन में एक नया उल्लास भर आया है। उन्होंने आगे बताया कि सर्व सुविधा युक्त पक्के आवास में निवास करने का एक अलग ही आनंद मिल रहा है। उनके बच्चे अब पहले की अपेक्षा अधिक खुश है।

उन्होंने बताया कि अब उनके घर में आने वाले मेहमान को ठहराने की चिंता भी दूर हो गई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना एवं महतारी वंदन योजना ने उनके जीवन को बेफिक्र कर दिया है। योजना के लिए उन्होंने शासन के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया है।

Advertisements

You cannot copy content of this page