back to top

मोहला : शिक्षक दिवस के उपलक्ष में ग्राम नवागांव शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला के छात्र-छात्राओं को यातायात एवं कानूनी अधिकार के बारे में किया गया जागरूक…


मोहला /मानपुर |थाना औंधी क्षेत्र अंतर्गत घोर नक्सल प्रभावित अति संवेदनशील क्षेत्र ग्राम नवागांव में शिक्षक दिवस के अवसर पर थाना औन्धी प्रभारी श्री देवेंद्र कुमार दर्रो एवं पुलिस स्टाफ के द्वारा हमर बेटी हमर मान, सामुदायिक पुलिसिंग, अभिव्यक्ति ऐप, यातायात जागरूकता अभियान के तहत हमर सुरक्षा हमर जिम्मेदारी कार्यक्रम के तहत यातायात नियमों की जानकारी स्कूली छात्र-छात्राओं को बारीकी से दिया जाकर नाबालिक बच्चों को वाहन ना चलाने बच्चों को जागरूक किया गया

Advertisements

एवं अपने पालकों को घर में जाकर यातायात नियमों तथा सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की बात बताया गया नशा मुक्ति हेतु नशीली वस्तुएं जैसे शराब, गुटका, तंबाकू, गांजा, सिगरेट नशीली दवाइयों के प्रयोग से बचने तथा उसके दुष्प्रभाव के बारे में बताकर उनके उपयोग नहीं करने की समझाइए दिया गया,

साइबर अपराध के संबंध में जानकारी देकर किसी भी अनजान नंबर एवं एप्स का उपयोग नहीं करने तथा फेसबुक ट्विटर और व्हाट्सएप का सही उपयोग करने की जानकारी देकर अभिव्यक्ति ऐप के बारे में बताया गया तथा अभिव्यक्ति ऐप डाउनलोड करने की सलाह दी गई,

हमर बेटी हमर मान के अंतर्गत गुड टच एवं बेड टच के बारे में जानकारी दी गई स्कूली बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने बताया गया, स्कूल में प्रधान अध्यापक-लक्ष्मण रावटे, शिक्षक-सुदामा कुंजन, मनोज कुमार तारम, खोमराज रामटेक एवं नरेंद्र कुमार मैत्री तथा स्कूली छात्र-छात्राएं लगभग 100 की संख्या में उपस्थित रहे, जिन्हें किसी भी प्रकार की अपराध एवं अन्य घटना होने के संबंध में तत्काल थाना को सूचित करने बताया गया

Advertisements

You cannot copy content of this page