back to top

मोहला : शिक्षा सत्र प्रारंभ होने का पूर्व सभी शालाओं में की जाएगी साफ-सफाई…

मोहला 23 जून 2023। मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी 22 जून कलेक्टर श्री एस जयवर्धन के निर्देशन में जिले में शिक्षा सत्र प्रारंभ होने के पूर्व सभी शालाओं में स्वच्छता महा अभियान 24 जून शनिवार को प्रातरू 7 बजे से 9 बजे तक चलाया जायेगा। 26 जून को शिक्षा सत्र प्रारंभ होने जा रहा है, इसे ध्यान में रखते हुए जिले में स्वच्छता महा अभियान चलाया जाएगा।

अभियान के अंतर्गत सभी शालाओं में किचन शेड, प्रांगण, शाला परिसर एवं आसपास की साफ-सफाई की जाएगी। स्वच्छता महा अभियान को सफल बनाने के लिए सम्मानित नागरिक गण, अभिभावक, विकास खंड शिक्षा अधिकारी, सहायक विकास खंड अधिकारी, विकासखंड स्त्रोत समन्वयक,संकुल प्राचार्य,

संकुल समन्वयक, प्रधान पाठक एवं समस्त शिक्षक को स्वच्छता महाअभियान में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने कहा गया है। कलेक्टर ने शिक्षा सत्र प्रारंभ होने के पूर्व सभी शालाओं में स्वच्छता महा अभियानअभियान चलाकर साफ-सफाई सुनिश्चित करने रहा है।  

Advertisements

You cannot copy content of this page