back to top

मोहला : संयुक्त एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय ख्वास-फड़की-मानपुर के प्रांगण में वृक्षारोपण एवं हाथ धुलाई कार्यक्रम आयोजित किया गया…

– संयुक्त एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय ख्वास-फड़की-मानपुर के प्रांगण में वृक्षारोपण एवं हाथ धुलाई कार्यक्रम आयोजित किया गया

 मोहला 1 अगस्त 2024। संयुक्त एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय ख्वास-फड़की-मानपुर प्रांगण में वृक्षारोपण एवं हाथ धुलाई का कार्यक्रम आयोजित किया गया। साथ ही हाथ धुलाई कार्यक्रम का शुभारंभ भी किया गया। बच्चों के साथ भोजन एवं रोगों से बचाव (गरम पानी का प्रयोग) अभियान का भी शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के शुभारंभ में सरस्वती वंदना होने के पश्चात नये शिक्षकों का परिचय कराया गया। 

कलेक्टर श्री एस जयवर्धन ने नव नियुक्त शिक्षकों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि आप सभी अन्य राज्यों से यहाँ अध्यापन कराने आये हैं। आप सभी यहाँ के बच्चों को बेहतर शिक्षा से जोड़कर शिक्षा का प्रकाश फैलाएंगे। कलेक्टर ने कहा कि यहां की स्थानीय भाषा से आपको भाषा की दिक्कत हो सकती है, लेकिन यहाँ की भाषा आपको सीखनी होगी, और अपनी भाषा भी बच्चों के साथ साझा करनी होगी। जिससे यहाँ के बच्चों को एक से अधिक भाषा का ज्ञान होगा। 

कलेक्टर ने आगे कहा कि इतनी बड़ी स्टाफ मिलना हमारे जिले की उपलब्धि है। इससे छात्रों का भविष्य उज्ज्वल होगा। उन्होंने कहा कि शिक्षक का दायित्व प्राथमिकता से निर्वहन करते हुए बच्चों का भविष्य गड़ने व बेहत्तर शिक्षा का सृजन करेंगे। उन्होंने कहा कि उम्मीद है आप सभी मिलकर यहाँ के बच्चों का भविष्य को नई दिशा देने का काम करेंगे। 

– कलेक्टर ने बच्चों के साथ किया भोजन

      कलेक्टर श्री एस जयवर्धन ने बच्चों के साथ भोजन किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों से स्नेहपूर्वक खुशनुमा माहौल में वार्तालाप किया। बच्चों से उनकी पढ़ाई के सबंधं में अपना अनुभव साझा किया। 

कलेक्टर ने विद्यार्थियों को स्वच्छता के संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि स्वच्छता जीवन का एक अभिन्न अंग है। हमें स्वच्छता को अपने जीवन में शामिल कर स्वच्छ तन और स्वच्छ मन का निर्माण करना चाहिए।

 इस दौरान कलेक्टर ने कहा कि बचपन में सीखी हुई अच्छी आदत जीवन भर हमें आदर्श जीवन के लिए रास्ता दिखाती है। इस दौरान यहां मिलने वाले भोजन, छात्रावास की सुविधा व समस्या, मौसमी बीमारियों आदि के संबंध में जानकारी ली। इस अवसर पर सहायक आयुक्त श्री श्रीकांत दुबे सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी, शिक्षकगण उपस्थित थे।
Advertisements

You cannot copy content of this page