back to top

मोहला : स्वीप गतिविधियों के अंतर्गत विभिन्न ग्रामों में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन…

विधान सभा आम निर्वाचन 2023

    मोहला 12 अक्टूबर 2023। जिले में मतदाताओं को मतदान प्रक्रिया में सहभागी बनने और अनिवार्य रूप से मतदान करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। स्वीप गतिविधियों के अंतर्गत मतदाताओं को मतदान का महत्व बताया जा रहा है। साथ ही मतदान प्रक्रिया में भागीदार बनने के लिए शपथ दिलाया जा रहा है।

इसके तहत आज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खडग़ांव, मानपुर, सक्रिय महिला समूह क्लस्टर मोहला, ग्राम संगठन महिला समूह भर्रीटोला, ग्राम पंचायत कोहका मानपुर एवं अंबागढ़ चौकी में स्वीकृत गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस दौरान अंबागढ़ चौकी में रंगोली बनाकर मतदाता जागरूकता का संदेश दिया गया।

Advertisements

You cannot copy content of this page