मोहला : हिंदुस्तान ढाबा संचालक के विरुद्ध अं.चौकी पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई…

अवैध शराब बिक्री करते ढाबा संचालक गिरफ्तार, 43.56 लीटर शराब एवं ₹43,190 की संपत्ति जप्त

Advertisements

मोहला-मानपुर-अं.चौकी, 05 अक्टूबर। जिला पुलिस द्वारा “सुधर जन सुरक्षित जिला अभियान” के तहत अवैध शराब कारोबार पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना अं.चौकी पुलिस ने हिंदुस्तान ढाबा संचालक धनेश्वर भारती पिता पवन भारती (उम्र 31 वर्ष, निवासी भगत सिंह चौक, अं.चौकी) को अवैध शराब बिक्री करते हुए गिरफ्तार किया है।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कोटरा स्थित हिंदुस्तान ढाबा में अवैध रूप से देशी-विदेशी शराब बेची जा रही है। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक अश्वनी राठौड़ के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर छापा मारा।

छापेमारी के दौरान आरोपी के कब्जे से —

देशी “शोले प्लेन” शराब के 222 पौवा,

अंग्रेजी “गोवा स्पेशल व्हिस्की” के 20 पौवा,
कुल 242 पौवा (43.56 लीटर) शराब कीमत ₹20,160,
साथ ही ₹23,030 नगद बिक्री रकम,
मिलाकर ₹43,190 की संपत्ति जब्त की गई।

आरोपी का कृत्य धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अपराध पाया गया। अपराध क्रमांक 167/2025 दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। अपराध अजमानतीय होने के कारण आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्री यशपाल सिंह (IPS) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पीताम्बर पटेल एवं एसडीओपी श्री ताजेश्वर दीवान के मार्गदर्शन में की गई।

पुलिस विभाग ने बताया कि “सुधर जन सुरक्षित जिला अभियान” के तहत जिले में लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पिछले माह थाना चिल्हाटी पुलिस ने 102 लीटर अवैध देशी महुआ शराब तथा थाना मानपुर पुलिस ने 2 किलोग्राम अवैध गांजा जब्त किया था।