back to top

मोहला : हुरेली में मनाया गया जिला स्तरीय विश्व पर्यावरण दिवस…

– जिला पंचायत के अध्यक्ष सहित जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ नागरिकगणों, अधिकारियों ने मनाया विश्व पर्यावरण दिवस

   मोहला 5 जून 2025। 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विकासखंड मानपुर के ग्राम पंचायत हुरेली में जिला स्तरीय विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। विश्व पर्यावरण दिवस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती नम्रता सिंह  ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन का संदेश दी। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को शुद्ध व संतुलित बनाए रखने में पौधों की अहमियत महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी ग्रामीणों को पौधरोपण करने प्रेरित की। उन्होंने ग्रामीण जनों को पौध वितरित भी की।

Advertisements


        इस अवसर पर पौधारोपण के संबंध में जोर देते हुए बताया गया कि वर्तमान में जलवायु परिवर्तन के कारण पौधारोपण किया जाना और भी आवश्यक हो गया है। जिला पंचायत के उपाध्यक्ष श्री भोजेश शाह मंडवी ने जानकारी देते हुए बताया कि मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी का लगभग 50 प्रतिशत क्षेत्र वनों से आच्छादित है। एवं इस वर्ष तेंदूपत्ता संग्रहण 32 करोड़ से ज्यादा का किया गया है। उन्होंने कहा इस क्षेत्र के लिए आय का मुख्य स्रोत है। इस अवसर पर जनपद सदस्य मानपुर, अमरु राम वड्डे, धरमू भुआर्य, सरपंच हुरेली, उपसरपंच हुरेली, सचिव हुरेली, सरपंच ढोडरी, सरपंच कहडबरी,

ग्राम पटेल हुरेली तथा ग्रामीण जन उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि प्रकाश मिश्रा, मदन साहू, तथा ग्रामीण जन उपस्थित रहे। कार्यक्रम में वन विभाग के उप वनमंडलाधिकारी मानपुर, उपवनमंडलाधिकारी चौकी, वन परिक्षेत्र अधिकारी दक्षिण मानपुर, एवं समस्त साउथ मानपुर स्टॉफ उपस्थित रहे। जिसमें विभिन्न प्रबुद्धजनो के द्वारा वृक्षारोपण एवं पर्यावरण बचाओ के संबंध में महत्वपूर्ण उद्बोधन एवं अपने पक्ष को रखा गया।

Advertisements

You cannot copy content of this page