back to top

मोहला : 5 बोरी पीडीएस चावल अवैध परिवहन करते पकड़ाया…

  मोहला 11 अप्रैल 2024। कलेक्टर श्री एस.जयवर्धन के निर्देशन में गत दिवस 10 अप्रैल को खाद्य विभाग द्वारा जांच अभियान  के दरमियान अवैध रुप से परिवहन करते पीडीएस चावल जप्त कर नियमानुसार कार्रवाई किया गया है।

 ग्राम पंचायत मिचगाँव, विकास खण्ड मानपुर में ट्रक क्रमांक CG05D1886  की जाँच खाद्य अधिकारी श्री आशीष रामटेके एवं सहायक खाद्य अधिकारी श्री संजय कौशिक, खाद्य निरीक्षक मानपुर हेमंत नायक और विश्वनाथ बंजारे द्वारा किया गया। 

       जाँच करने पर उक्त ट्रक में 5 बोरी मे 2.5 क्विंटल सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत वितरण करने वाला चावल का अवैध परिवहन पाए जाने के कारण चावल सहित ट्रक को जप्त किया गया है। ट्रक को थाना खड़गाँव तथा चावल को पीडीएस दुकान मिचगाँव के सुपुर्द किया गया है।
Advertisements

You cannot copy content of this page