मोहारा फिल्टर प्लांट का औचक निरीक्षण कर महापौर ने तेजस कम्पनी संचालक को लगाई फटकार, प्लांट के सुचारू संचालन के दिये कडे निर्देश…

राजनांदगांव 05 अगस्त। महापौर श्री मधुसूदन यादव आज सुबह आयुक्त श्री जी.आर.मरकाम एवं निगम अध्यक्ष श्री टोपेन्द्र सिंह पारस वर्मा के साथ जल संयत्र ग्रह मोहारा का औचक निरीक्षण कर सी.एम.सी. तेजस कम्पनी के संचालक को फटकार लगाते हुए कहा कि पेयजल जैसे संवेदनशील मामले में कोताही न बरतें और प्लांट का सुचारू रूप से संचालन करना सुनिश्चित करें। निरीक्षण के दौरान जल विभाग के प्रभारी सदस्य श्री सुनील साहू, शिक्षा विभाग के प्रभारी सदस्य श्री आलोक श्रोती, कनिष्ठ सभापति श्री संदीप बघेल की उपस्थिति रहीं।


महापौर श्री यादव ने जल प्रभारी अधिकारियों से चर्चाकर चालू पंप, क्लोरिन, एलम आदि के स्टाक की जानकारी ली। कार्यपालन अभियंता (संविदा) श्री यू.के.रामटेके ने जानकारी दी कि प्लांट के 18 पंप में से 6 पंप खराब हो गये है जो बनने योग्य नहीं है। 12 पंप में से 7 पंप क्रमशः 10 एम.एल.डी प्लांट में एक तथा 17 व 27 एम.एल.डी प्लांट में 3 पंप चल रहा है। जिससे सुचारू पेयजल आपूर्ति की जा रहीं है। 5 पंप मरम्मत में है जिसका अतिशीघ्र मरम्मत कर देने कहा गया है। साथ ही 150 एच.पी के दो नवीन मोटर पंप क्रय करने की प्रक्रिया की गई है जो एक सप्ताह में प्लांट में आ जायेगा। उन्होने बताया कि कुछ दिन पूर्व 17 एम.एल.डी प्लांट में क्लोरिन रिसाव हुआ था जिसे दुुरूस्त कर आज से कार्य में लाया गया है। प्रतिदिन 6 से 7 टन फिटकिरी का उपयोग होता है। आज की स्थिति में 30 टन फिटकिरी स्टाक में है, कल और फिटकिरी आने से फिटकिरी के स्टाक में वृद्धि होगी।


महापौर ने तकनीकि अधिकारियो से कहा कि सभी आवश्यक वस्तुओं का पर्याप्त भंडारण रखे तथा विभागीय अधिकारी प्रतिदिन माॅनिटरिंग करें किसी भी प्रकार की परेशानी पर तत्काल व्यवस्था दुरूस्त रखें। उन्होने कहा कि आने वाले 2 नवीन मोटर पंप तत्काल स्थापित करें तथा 2 अन्य पंप खरीदी करने निविदा प्रक्रिया करें। उन्होने प्लांट संचालक से कहा कि पेयजल जैसे अति आवश्यक सेवा में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दास्त नहीं की जायेगी उन्होने कहा कि नियम शर्तो के अनुरूप प्लांट का संचालक करना सुनिश्चित करें।


आयुक्त श्री मरकाम ने कहा कि बरसात में एलम, ब्लीचिंग की ज्यादा मात्रा खपत होती है उसके आधार पर पर्याप्त भंडारण रखे तथा सभी पंप दुरूस्त कर अतिरिक्त पंप रखना सुनिश्चित करें। उन्होने प्लांट संचालक से भी कहा की किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरते और व्यवस्था दुरूस्त रखें। इस दौरान कार्यपालन अभियंता श्री दीपक खाण्डे, प्र.सहायक अभियंता श्रीमती गरिमा वर्मा, उप अभियंता श्री अनुप पाण्डे, प्लांट संचालक श्री नितीन पाटिल सहित निगम व कम्पनी के अधिकारी उपस्थित थे।