back to top

राजनांदगांव: पुराना बस स्टैण्ड चैक फ्लाई ओव्हर के नीचे गंदगी संबंधित 5 होटल व ठेला पर लगा जुर्माना…

राजनांदगांव 5 अगस्त। निगम सीमाक्षेत्र में सफाई व्यवस्था में गुणात्मक सुधार के लिए महापौर श्री मधुसूदन यादव तथा आयुक्त श्री जी.आर.मरकाम नियमित रूप से वार्डो में जाकर निरीक्षण कर रहे है। साथ ही निगम का स्वास्थ्य अमला गंदगी फैलाने तथा सड़क पर मटेरियल व मलमा रखने वालों पर कार्यवाही भी कर रहीं है। इसी कडी में आज जी.ई.रोड फ्लाई ओव्हर पुराना बस स्टैण्ड चैक में गंदगी फैलाने वालो को चेतावनी देकर जुर्माना लगाया गया।

Advertisements


निगम आयुक्त श्री जी.आर.मरकाम के निर्देश पर निगम का स्वास्थ्य अमला व्यवसायिक क्षेत्र, सार्वजनिक स्थल का निरीक्षण कर अतिक्रमण व पानी निकासी में व्यवधान तथा गंदगी फैलाने पर संबंधितों को चेतवानी देकर चलानी कार्यवाही कर रही है। कार्यवाही के तहत् आज पुराना बस स्टैण्ड चैक जी.ई.रोड फ्लाई ओव्हर नीचे होटल व ठेला वालों के द्वारा कचरा फेकने व गंदगी फैलाने पर बागेश्वर दोसा ठेला से 300 रूपये तथा सोनू हेयर कटिंग , अग्नू निषाद मोटरसाईकिल रिपेयरिंग ठेला, धनाराम साहू ठेला तथा रमेश साहू इटली ठेला से 200-200 रूपये जुर्माना वसूले तथा सभी को साफ सफाई रखने, अतिक्रमण नहीं करने समझाइस दिये।


आयुक्त श्री मरकाम ने स्वास्थ्य अमला से कहा कि जी.ई.रोड में शहर के अलावा बाहर के लोगो का भी आना जाना लगा रहता है, जहाॅ से हमारे शहर की छवि प्रदर्शित होती है। इसलिए जी.ई.रोड में साफ सफाई रखे, नाली नालो की सफाई करे, रोड के किनारे के दुकानदारोे व ठेला खोमचा वालो को साफ सफाई रखने समझाईस देवे, अतिक्रमण करते देख हटाने की कार्यवाही करे तथा संबंधितो पर जुर्माना लगावे। फ्लाई ओव्हर के नीचे भी साफ सफाई का विशेष ध्यान रखते हुए अतिक्रमण न होने दे।

Advertisements

You cannot copy content of this page