
गौरेला में एक बेजुबान जानवर के साथ क्रूरतापूर्वक लाठी से पीट पीटकर निर्मम हत्या करने का मामला सामने आया है। दरअसल गौरेला के मंगली बाजार में घटी इस घटना में सीसीटीवी फुटेज में साफ तौर पर देखा जा रहा है की एक कुत्ता जो की एक घर के चबूतरे में सोया हुआ था
Advertisements

वहां का रहने वाला एक युवक आया और सो रहे कुत्ते को मोटे डंडे से बेरहमी से पीट रहा है और तब तक पीटते रहा जब तक की कुत्ते की मौत नहीं हो गई। कुत्ते के चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग बाहर निकले पर किसी ने भी विरोध करने का साहस नहीं जुटा पाया।
इतना ही नहीं बेरहमी से कुत्ते की पिटाई करके हत्या करने के बाद युवक वही डंडा लिए चिल्लाता और धमकाता हुआ फिरता रहा, कुछ पड़ोसियों से उसका विवाद भी हुआ और बाद में लोगो ने इसकी सूचना गौरेला थाने दिया,जिसके बाद युवक पर मामला दर्ज किया गया है,एडिशनल एसपी ओम चंदेल ने बताया कि हमने बीएनएस की धारा 325 किलिंग एनिमल की धारा लगाकर आरोपी मोहसिन के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।
Advertisements










































