
आयुक्त ने अधिकारियों व कर्मचारियों को सौपा दायित्व
राजनंादगांव 17 मार्च । कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी द्वारा बैठक में दिये गये निर्देश के परिपालन में नगर निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा ने चैत्र नवरात्रि पर्व को दृष्टिगत रखते हुये तकनीकी व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को मूलभूत सेवा कार्याे के सुचारू संपादन के लिये तीन पालियो में दायित्व सौपा है। उन्होंने चैत्र नवरात्रि पर्व में पदयात्रियों की सेवा एवं सुविधा के लिये नगर निगम सीमा के सेवा पंडालो में मूलभूत एवं स्वास्थ्य सेवाओं के लिये तीन पालियों में तकनीकी एवं स्वास्थ्य अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है।
उक्त कर्मचारी सेवा पंडालो में 24 घण्टे कार्याे का संपादन करेंगे।
निगम आयुक्त श्री विश्वकर्मा ने बताया कि उपरोक्त कार्याे के क्रियान्वयन के लिये नोडल अधिकारी प्र.कार्यपालन अभियंता श्री प्रणय मेश्राम मो.नं. 83197 26288 को एवं प्र.सहायक अभियंता श्रीमती गरिमा वर्मा मो.नं. 97705 19619 एवं सुश्री सुषमा साहू मो. नं. 78285 23391 को सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है।
शहर के स्टालो में टैंकरो से पेयजल एवं विद्युत व्यवस्था के लिये प्रातः 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक उप अभियंता श्रीमती रितू श्रीवास्तव मो.नं. 74158 34453 को इनके सहयोगी उप अभियंता श्री मोनेन्द्र साठिया मो.नं. 89826 24140 को, दोपहर 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक उप अभियंता श्रीमती रोमाली शेण्डे मो.नं. 89823 38285 को इनके सहयोगी उप अभियंता श्री तिलक राज धु्रव मो.न.ं 99070 02411 को एवं रात्रि 10 बजे से प्रातः 6 बजे तक उप अभियंता श्री अनुप पाण्डे मो.नं. 74705 47099 को व्यवस्था प्रभारी बनाया गया है।
साथ ही शहर के स्टालो में टैंकरो से पेयजल व्यवस्था के लिये प्र.मोटर प्रतिपालन श्री सुरेन्द्र साव मो.नं. 94255 64327 को व परिचालक श्री रविकांत साहू मो.नं. 88151 90668 को दायित्व सौपा गया है।
आयुक्त श्री विश्वकर्मा ने बताया कि सफाई व्यवस्था हेतु प्र.स्वास्थ्य अधिकारी श्री राजेश मिश्रा मो.नं. 93039 47901 को प्रभारी अधिकारी तथा सहायक स्वच्छता निरीक्षक श्री दीपक श्रीवास्तव मो.नं. 75871 60345 को सहायक बनाया गया है एवं प्रातः 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक प्र.स्वच्छता निरीक्षक श्री सपन साहू मो.नं. 62629 81724 को, दोपहर 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक प्र.स्वच्छता निरीक्षक श्री वरूण सोनी मो.नं. 88399 66872 को एवं रात्रि 10 बजे से प्रातः 6 बजे तक प्र.सफाई दरोगा श्री राजकुमार सिन्हा मो.नं. 93028 19262 को दायित्व सौपा गया है।
इसके अलावा प्र.कार्यपालन अभियंता श्री प्रणय मेश्राम मो.नं. 83197 26288 को सम्पूर्ण विद्युत व्यवस्था प्रभारी एवं उप अभियंता सुश्री आयुषी सिंह मो.नं. 70005 99917 व लाईनमेन श्री किशन गांवरे मो.नं. 88896 53352 को सहायक बनाया गया है। उपरोक्त प्रभारी एवं सहयोगी अधिकारी व कर्मचारी प्रातः से रात्रि तक तीन पाली में अपने-अपने दायित्वो का निर्वाहन करेंगे।










































