back to top

राजनांदगांव : बागेश्वर धाम मे पदयात्रीयों को सेवा के साथ 5000 कपड़े थैले का वितरण,पर्यावरण जल संरक्षण संदेश,निःशुल्क मेडिकल कैंप भी…



राजनांदगांव। माता की अराधना का पर्व नवरात्र का आरंभ १९ मार्च से होने जा रहा है प्रति नवरात्रानुसार श्री बागेश्वर धााम मंदिर परिसर में माँ बम्लेश्वरी देवी संयुक्त सेवा पंडाल में पदयात्रीयों की सेवाओ हेतु तैयांरियां की जा रही है । इस हेतु एक आवश्यक बैठक विशेषकर मातृशक्तियों की श्री बागेश्वर धाम में हुई जिसमें आयोजन की रूपरेखा तय की गई । उक्त जानकारी देते हुए पदयात्री सेवा पंडाल के पंकज गुप्ता, भावेश अग्रवाल,सौरभ खंडेलवाल, सूरज गुप्तो, राजेश शर्मा, संदेश जैन, विजय गुप्ता, हरीश गांधी,योगेश साहू,सौरभ गुप्ता ने बताया कि बैठक संतोष पटाक,राकेश ठाकुर,जनकबाई गुप्ता की अध्यक्षता में हुई ।

Advertisements


माँ बम्लेश्वरी जाने वाले पदयात्रियों की सेवा व माता नवदुर्गा की अराधना दोनो ही श्री बागेश्वर धाम में स्थापित माता के नवरात्र दरबार में की जावेगी । पर्यावरण संरक्षण गतिविधि संस्था के सहयोग से प्लास्टिक से प्रकृति बचाओं अभियान के तहत 5000/ कपड़े के थैलों का वितरण भी पदयात्रियों को किया जावेगा । उसके साथ ही प्रतिदिन माँ नवदुर्गा की महाआरती संध्या ७:३० बजे होगी । सेवा पंडाल में पर्यावरण जल संरक्षण संदेश के साथ नगर के सेवाभावी चिकित्सको का भी मेडीकल कैम्प नि:शुल्क जांच हेतु लगाया जावेगा । मंगल पाठ, सेवा जस भजन आदि भी संध्या महाआरती के पूर्व होंगे ।


सेवा कार्यो व माता के आराधना के धार्मिक आयोजन हेतु सेवा कार्यक्रम की रुपरेखा को अंतिम रूप दिया गया
माँ बम्लेश्वरी देवी संयुक्त पदयात्री सेवा पंडाल के समस्त सेवकों सेविकाओं पदाधिकारियों द्वारा, संस्कारधानी के समस्त धर्म प्रेमी नागरिकों से सेवा पंडाल की पदयात्री सेवा में तन-मन-धन से सहयोग करने तथा माता की आराधना के पूण्यार्थ आयोजनों मे शामिल होकर पुण्य धर्मलाभ प्राप्त करने का आग्रह किया है ।

Advertisements

You cannot copy content of this page