राजनांदगांव 5 जून 2021- आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शहर महिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रोशनी सिन्हा के नेतृत्व में वृक्षारोपण किया गया जिसमें महिला कांग्रेस के कार्यकर्ताओ की उपस्थिति रही।

महिला कांग्रेस अध्यक्ष रोशनी सिन्हा ने नगर वासियों से अपील की कि प्रत्येक व्यक्ति एक-एक वृक्षारोपण कर पर्यावरण के संरक्षण में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे। पर्यावरण की सुरक्षा आम आदमी के जीवन से जुड़ा विषय है। पर्यावरण का संरक्षण हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है।
सिन्हा ने कहा कि इकोसिस्टम रेस्टोरेशन के तहत पेड़ लगाकर एवं पर्यावरण की रक्षा कर हमें प्रदूषण के बढ़ते स्तर को कम करने और इकोसिस्टम पर बढ़ते दबाव को कम करने की दिशा में विशेष ध्यान देना होगा।
इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष प्रतिभा बंजारे, महासचिव निशा साहू , ब्लॉक उपाध्यक्ष राजकुमारी महोबिया उपस्थित रहे।










































