back to top

राजनंादगांव : महापौर ने सिंधी समाज को चेटीचंद-झूलेलाल जयंती की दी बधाई…

राजनंादगांव 29 मार्च। परम् पूज्य सिंधी समाज के इष्टदेव साई झूलेलाल जी जयंती के पावन पर्व पर सिंधी समाज के वरिष्ठजनों, युवाओ व महिलाओं को महापौर श्री मधुसूदन यादव ने चेटीचंद की बधाई दी है। उन्होंने शुभकामना संदेश में कहा कि झूलेलाल जी के आर्शीवाद से धन धान्य, हौसले और वनस्पति के साथ स्वस्थ्य मानव की परिकल्पना के साथ कर्मठता और उद्यमी होना इस समाज की पहचान बनी है।

Advertisements


महापौर श्री यादव ने बधाई देते हुये कहा कि इस दिन की पूजा, भगवान झूलेलाल के जीवन और उनके कार्यों के प्रति श्रद्धा और सम्मान का प्रतीक है। उनकी कथा और पूजा समाज में धर्म, सत्य और शांति के महत्व को उजागर करती है और लोगों को अपने जीवन में सद्गुणों को अपनाने के लिए प्रेरित करती है। इस दिन को मनाकर लोग अपने जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और समृद्धि का स्वागत करते हैं।

Advertisements

You cannot copy content of this page