राजनांदगांव:अशोक स्तम्भ चौक में 77वें गणतंत्र दिवस पर हुआ भव्य ध्वजारोहण…

राजनांदगांव। शहर के अशोक स्तम्भ चौक, राजनांदगांव में 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर गरिमामय ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शहर कांग्रेस अध्यक्ष श्री जितेन्द्र मुदलियार ने मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री विवेक वासनिक ने की।


इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में श्री सेवकराम मेश्राम, श्रीमती बुद्धिमित्रा वासनिक, श्री चेतन भानुशाली, श्री लक्ष्मण साहू, श्री संदीप सोनी एवं श्री अभिमन्यु उदय मिश्रा उपस्थित रहे। वहीं पूर्व पार्षद श्रीमती प्रज्ञा पंकज गुप्ता की गरिमामय उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।


ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया गया। वक्ताओं ने संविधान की गरिमा, लोकतांत्रिक मूल्यों और देश की एकता-अखंडता को बनाए रखने का संदेश दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिकों की उपस्थिति रही, जिन्होंने देशभक्ति के साथ गणतंत्र दिवस का उत्साहपूर्वक उत्सव मनाया।