back to top

राजनांदगांव: केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मां बम्लेश्वरी मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की…

राजनांदगांव 27 जनवरी 2026। केन्द्रीय कृषि एवं कृषक कल्याण, ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने डोंगरगढ़ प्रवास के दौरान मां बम्लेश्वरी मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की। केन्द्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने मां बम्लेश्वरी से देश एवं प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

इस अवसर पर स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव और सांसद श्री संतोष पाण्डेय ने भी पूजा-अर्चना की। इस दौरान पूर्व विधायक श्री रामजी भारती, समाजसेवी श्री कोमल सिंह राजपूत, श्री भावेश बैद, मां बम्लेश्वरी ट्रस्ट समिति के अध्यक्ष श्री मनोज अग्रवाल, कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव, पुलिस अधीक्षक श्रीमती अंकिता शर्मा, सीईओ जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और मां बम्लेश्वरी ट्रस्ट समिति के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page