
राजनांदगांव। थाना कोतवाली पुलिस ने आबकारी अधिनियम और मारपीट के फरार वारंटियों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने 10 अक्टूबर 2025 को विशेष अभियान चलाकर अलग-अलग टीमों के माध्यम से सभी वारंटियों को उनके निवास स्थानों से पकड़कर न्यायालय में पेश किया।

पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राहुल देव शर्मा और नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशली जैन के पर्यवेक्षण में यह अभियान संचालित किया गया। अभियान के दौरान सक्रियता दिखाते हुए पुलिस ने मारपीट और आबकारी अधिनियम के कुल 9 फरार वारंटियों को गिरफ्तार किया।
मारपीट के मामले में गिरफ्तार वारंटियों में शामिल हैं:
- प्रवीण बघेल उर्फ कुडही, 23 वर्ष, वार्ड 48, प्रभात नगर
- राजेश उर्फ गोलू, 40 वर्ष, अटल आवास बैगापारा लखोली
- जगेश्वर उर्फ लाला, 27 वर्ष, कन्हारपुरी वार्ड 34
- पीयूष रामटेके, 19 वर्ष, बख्तावर चाल
- शिवम सिन्हा उर्फ चार्ली, 25 वर्ष, शंकरपुर चिखली
आबकारी एक्ट के मामले में गिरफ्तार वारंटियों में शामिल हैं:
- गौतम सिन्हा, 22 वर्ष, सेठी नगर वार्ड 36
- शिवा सिन्हा, 23 वर्ष, अटल आवास लखोली ए-ब्लॉक
- तरूण तिवारी उर्फ राजा, 39 वर्ष, वार्ड 26 महामाईपारा
- निरज सोनकर, 20 वर्ष, कन्हारपुरी
पुलिस ने बताया कि इस कार्यवाही में प्र.आर. अफज़ल, चंद्रशेखर, आर. खिलावन, प्रदीप, प्रियांश, श्रीनिवास, बिरंची, नामदेव और महिला आरक्षक माहेश्वरी राधिका का सराहनीय योगदान रहा।
पुलिस ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य अपराधियों और संदिग्धों की सक्रिय निगरानी करना और कानून-व्यव
स्था बनाए रखना है।









































