back to top

राजनांदगांव:डोंगरगांव पुलिस ने वाहन चोरी के आरोपी को गिरफ्तार किया…

राजनांदगांव। थाना डोंगरगांव पुलिस ने वाहन चोरी के एक प्रकरण में तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद की है। साथ ही त्योहारों के मद्देनजर पुलिस ने असामाजिक तत्वों के विरुद्ध भी सख्त कार्रवाई की है।

Advertisements

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी समित कुमार पिता शिवाकांत दीक्षित (उम्र 27 वर्ष), निवासी सिनेमा लाइन, डोंगरगांव ने 9 अक्टूबर 2025 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनके घर के बाहर खड़ी बजाज प्लेटिना मोटरसाइकिल (क्रमांक CG 08 N 1793, कीमत लगभग ₹25,000) की अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ली गई है।

रिपोर्ट पर थाना डोंगरगांव में अपराध क्रमांक 316/2025 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राहुल देव शर्मा एवं अनुविभागीय अधिकारी श्री दिलीप सिसोदिया के निर्देशन में थाना प्रभारी निरीक्षक कृष्णा पाटले के नेतृत्व में टीम गठित की गई।

टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर आरोपी की पतासाजी की गई। मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस ने दुर्गेश देवांगन उर्फ मुसुवा पिता स्व. रामस्वरूप देवांगन (उम्र 31 वर्ष), निवासी इंदिरा आवास, डोंगरगांव को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने चोरी की घटना स्वीकार की, जिसके बाद उसके कब्जे से चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद कर उसे न्यायालय में पेश किया गया।

साथ ही आगामी त्योहार सीजन के मद्देनजर असामाजिक तत्वों पर भी पुलिस ने कार्रवाई की। थाना डोंगरगांव पुलिस ने अंगद बारमाटे (उम्र 40 वर्ष, निवासी ग्राम बगदई) और आकाश ठाकुर (उम्र 19 वर्ष, निवासी सालिकझीटीया) के विरुद्ध धारा 170/126, 135(3) बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें माननीय एसडीएम न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया।

Advertisements

You cannot copy content of this page