
राजनांदगांव। चौकी चिखली पुलिस ने अवैध शराब बिक्री और सार्वजनिक स्थान पर शराब पिलाने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही की। इस कार्रवाई में कुल 2700 एमएल बाम्बे गोवा व्हिस्की, जिसकी कीमत लगभग 1800 रुपए थी, बरामद की गई।

जानकारी के अनुसार, अभियान के तहत 10 अक्टूबर 2025 को चौकी चिखली पुलिस ने उज्जवल स्टील दुकान के पास सूचना के आधार पर छापेमारी की। इस दौरान आरोपी उमेश पटेल उर्फ गोलू, पिता स्व. रामप्रसाद पटेल, उम्र 40 वर्ष, निवासी गोलबाजार, थाना कोतवाली के कब्जे से 15 पौवा बाम्बे गोवा व्हिस्की शराब बरामद की गई। उसके खिलाफ धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। साथ ही, चिखली भट्टी के पीछे चखना दुकान में अवैध रूप से शराब पीने की सुविधा मुहैया कराने वाले आरोपी सिद्धार्थ साहू, पिता राम सेवक साहू, उम्र 45 वर्ष, निवासी चिखली दुशमुख होटल के विरुद्ध धारा 36(C) आबकारी एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई।
इस अभियान का उद्देश्य क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखना और अवैध शराब, गांजा बिक्री तथा असामाजिक तत्वों पर नियंत्रण रखना है। चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कैलाश चंद्र मरई के नेतृत्व में टीम में सउनि शत्रुहन टण्डन, प्र0आर अरुण कुमार नेताम, राजकुमार वर्मा, म.प्र.आर. वंदना पटले, आर. सुनील बैरागी, मिर्जा असलम बेग, आदित्य सोलंकी और मनोज जैन ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। पुलिस ने चेताया कि अभियान लगातार जारी रहेगा और क्षेत्र में अवैध शराब, गांजा बिक्री और असामाजिक गतिविधियों पर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।









































