back to top

राजनांदगांव:पूरे देश में सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती को भाजपा मनाएगी…

राजनांदगांव, 12 अक्टूबर । भारतीय जनता पार्टी आगामी 31 अक्टूबर को सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती को पूरे देश में उत्साह एवं उमंग के साथ मनाएगी तथा इस अवसर पर सरदार वल्लभभाई पटेल की जीवनी एवं उनके प्रखर व्यक्तित्व को जन जन तक पहुंचाने के लिए प्रत्येक जिला स्तर पर समिति बनाकर खंड एवं मंडल स्तर पर विभिन्न आयोजन भी करेगी।

Advertisements


    जिला भाजपा अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत ने बताया कि अखंड भारत के निर्माण में सरदार वल्लभ भाई पटेल के योगदान का सम्मान करने के लिए लौह पुरुष के जन्मदिन को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसलिए केंद्र एवं प्रदेश भाजपा के निर्देश का अनुसरण करते हुए जिला स्तरीय सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती समिति का गठन किया गया है,जिसमें जिला संयोजक की महती जवाबदारी बंटी लाल को एवं सह संयोजक के रूप में बोधन साहू एवं नोमेश वर्मा को बनाया गया है।


     जिला भाजपा महामंत्री सौरभ कोठारी एवं डीकेश साहू ने नवगठित समिति को
शुभकामनाएं देते हुए सरदार वल्लभभाई की जयंती को मंडल स्तर पर मनाने का आव्हान किया है।

Advertisements

You cannot copy content of this page