back to top

राजनांदगांव:चिखली पुलिस की नशे के खिलाफ कार्रवाई, अवैध शराब बिक्री करते दो आरोपी पकड़े गए…

राजनांदगांव। आगामी त्योहारों को देखते हुए नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चिखली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अलग-अलग मामलों में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Advertisements

पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से कुल 52 पौवा शोले देशी प्लेन शराब, 9.360 बल्क लीटर, जिसकी कीमत 4,160 रुपये, तथा बिक्री की रकम 250 रुपये जब्त की है। दोनों मामलों में अलग-अलग धाराओं के तहत आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के पर्यवेक्षण में अवैध शराब, गांजा, असामाजिक तत्वों और सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है।

इसी अभियान के तहत 30 अगस्त की रात चिखली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि गठुला नाला के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री कर रहा है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर दबिश देकर सिकन्दर पारधी पिता दुकलहा पारधी, उम्र 33 वर्ष, निवासी बाजार चौक, ग्राम बोईरडीह को पकड़ा।

उसके कब्जे से 32 पौवा शोले देशी प्लेन शराब, कीमत 2,560 रुपये बरामद की गई। आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी कई अपराध दर्ज हैं।

वहीं, 31 अगस्त को पुलिस ने दिनदयाल नगर बिजली ऑफिस के पास चिखली में कार्रवाई करते हुए गौतम साहू पिता स्व. दिनेश साहू, उम्र 21 वर्ष, निवासी ग्राम नयाढाबा वार्ड नंबर 04, थाना लालबाग को अवैध शराब के साथ पकड़ा।

आरोपी के कब्जे से 20 पौवा शोले देशी प्लेन शराब, कीमत 1,600 रुपये, तथा बिक्री रकम 250 रुपये बरामद हुई। उसके खिलाफ धारा 34(1)(ख) आबकारी एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई।

इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कैलाश चन्द्र मरई, सहायक उप निरीक्षक विनोद कुमार वर्मा, प्रधान आरक्षक जयहिन्द चौबे, आरक्षक सुनील बैरागी, आदित्य सोलंकी, गोपाल पैकरा, चन्द्रकपूर आयाम सहित चौकी चिखली स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Advertisements

You cannot copy content of this page