back to top

राजनांदगांव:जराही मे नि: शुल्क विकासखंड स्तरीय आयुष स्वास्थ्य मेला…

राजनांदगांव।भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र दामोदर दास मोदी जी के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर भारतीय जानता पार्टी के राष्ट्रीय एवं प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशानुसार जिला अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत  के आदेशानुसार और मंडल अध्यक्ष परदेशी सोनबोईर  के नेतृत्व में पूरे मंडल में 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक चलाये जाने वाले सेवा पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है।जिसके अंतर्गत आज पहला कार्यक्रम जो है संपन्न हुआ।

Advertisements

आयुष स्वास्थ्य मेला का आयोजन ग्राम जराही में किया गया, ग्राम के एवं आस पास के लोग इस शिविर का भरपूर लाभ उठाया एवं ब्लड,सुगर, बी पी आदि समस्या का चेकअप भी करवाये।

 कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे मंडल अध्यक्ष जी ने सबसे पहले सभी को ताली बजा कर मोदी जी के जन्मदिवस का बधाई दिये साथ में उन्होंने मोदी के जीवन के बारे में बताया। मोदी जी को आज 75 साल पूरे हो गए और निरंतर देश का सेवा कर रहे है, कभी उनको आराम करते थके हुए नहीं देखे है। सौभाग्य है हमारा हमको मोदी जैसा प्रधानमंत्री मिला है । स्वास्थ्य विभाग के सभी कर्मचारी साथ ही जराही के सरपंच एवं उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद आभार व्यक्त किया।

एक पेड़ माँ के नाम कार्यक्रम अंतर्गत उपस्थित रहे सभी अतिथिगण, कार्यकर्तागण, ग्रामीणजन, साथ में स्वास्थ्य विभाग के सभी कर्मचारीगण मिलकें वृक्षारोपण भी किया गया।आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से अनिता सिन्हा  उपाध्यक्ष जनपद पंचायत राजनंदगांव, सभापति संकेत वैष्णव, जनपद सदस्य मंजु चंदेल, ललिता साहू, शुभम् पांडे, पूर्व मंडल अध्यक्ष महेश यदु, जगेश्वर साहू, राजेश्वरी साहू, मंडल महामंत्री राकेश साहू,यशवंत वर्मा, नोमेश वर्मा, शेखर यदु, मोहन साहू, हरिचंद सिन्हा, सरपंच बलराज साहू, संजय टंडन, ईश्वर साहू, डोमार साहू, पंकज वर्मा, मनीष लहरे, साथ में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Advertisements

You cannot copy content of this page