back to top

राजनांदगांव:परिक्षेत्र साहू समाज मोखला के सभी पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित…

राजनांदगांव।तहसील साहू संघ राजनांदगांव के अंतर्गत मोखला परिक्षेत्र साहू समाज का चुनाव संपन्न हुआ। जिसमें तहसील साहू संघ राजनांदगांव से चुनाव पर्यवेक्षक चंद्रशेखर साहू,चुनाव अधिकारी तिलक राम साहू, गिरीश साहू, श्रीमती तेजेश्वरी साहू की उपस्थिति में चुनाव संपन्न हुआ। सभी पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित हुए।

Advertisements

जिसमें अध्यक्ष राहुल साहू बूचीभरदा उपाध्यक्ष लखन लाल साहू मोखला ,उपाध्यक्ष महिला श्रीमती गायत्री साहू आरला, संगठन सचिव त्रिलोक साहू आरला, संगठन सचिव महिला श्रीमती संगीता साहू मोखला अध्यक्ष द्वारा दीपक साहू जंगलेसर को कोषाध्यक्ष एवं सचिव भूपेश कुमार साहू बुचीभरदा को मनोनीत किया गया।

सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को राम विलास साहू,तुकज राम साहू, डॉ.हेमंत साहू, शत्रुहन साहू,हेमशंकर साहू, कौशल साहू , कुलेश्वर दास साहू आदि ने बधाई एवं शुभकामना प्रेषित किया।

Advertisements

You cannot copy content of this page