back to top

राजनांदगांव:शराब के लिए अवैध वसूली व मारपीट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल…

राजनांदगांव,। शराब पीने के लिए रूपये की अवैध वसूली और मारपीट करने वाले दो आरोपी पकड़े गये हैं। आरोपी 16 दिसंबर को वारदात के बाद फरार हो गये थे।

Advertisements

पुलिस ने धारा 296, 115 (2) 351 (2), 119 (1) 3 (5) बीएनएस के तहत न्यायालय पेश कर जेल भेज दिया। चिखली पुलिस चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कैलाश चंद्र मरई के पास प्रार्थी ने रिपोर्ट दर्ज कराया। पीड़ित ने बताया कि 16 दिसंबर की दोपहर लगभग 3 बजे वह शराब लेने चिखली भट्टी गया था।

उसी समयआरोपी अविनाश साहू पिता छबिलाल साहू (32) निवासी शांति नगर एवं छगनलाल पटेल उर्फ मोनू पटेल पिता पितांबर पटेल (26) निवासी माध्यमिक स्कूल के पास वार्ड नं. 10 चिखली ने आकर शराब के लिए रूपये मांग। न देने पर मारपीट कर फरार हो गये। पुलिस ने आज दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

Advertisements

You cannot copy content of this page