
राजनांदगांव।
नंदई चौक में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्वामी विवेकानंद शाखा, नंदई बस्ती के तत्वावधान में आज भव्य पद संचलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बस्ती प्रमुख मनोज यादव के नेतृत्व में चारों वार्डों के पार्षद — रवि सिन्हा, केवरा विजय राय, सतीश साहू एवं अरुण साहू — पूर्ण गणवेश में पद संचलन का हिस्सा बने।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सैनिक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष राजेश कुमार शर्मा रहे, जबकि मुख्य वक्ता के रूप में सह जिला कार्यवाह पुष्कर राज बक्शी तथा विशेष अतिथि के रूप में सह नगर संचालक संजय सोनी उपस्थित थे।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाया।
मुख्य ध्वजवाहक के रूप में मूलचंद भंसाली ने दायित्व का निर्वहन किया।
नंदई बस्ती की गलियों में अनुशासन, देशभक्ति और संगठन के स्वरों से गूंजता यह पद संचलन स्थानीय नागरिकों के आकर्षण का केंद्र रहा। कार्यक्रम में विष्णु साव ,गितेश गुप्ता, चिंटू सोनकर, सुरेंद्र सोनकर सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवक, कार्यकर्ता और आमजन उपस्थित रहे।










































