back to top

राजनांदगांव: अंकिता शर्मा बनीं राजनांदगांव की नई पुलिस अधीक्षक, मोहित गर्ग PHQ भेजे गए…

राजनांदगांव। राज्य सरकार ने शुक्रवार देर शाम आईपीएस अधिकारियों के तबादले की सूची जारी की, जिसमें चार जिलों के पुलिस अधीक्षकों का स्थानांतरण किया गया है। इस सूची में राजनांदगांव जिले की नई पुलिस अधीक्षक के रूप में सक्ती जिले की एसपी अंकिता शर्मा को पदस्थ किया गया है।

Advertisements

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, अंकिता शर्मा अपनी सख्त प्रशासनिक शैली, सक्रिय पुलिसिंग और महिला सुरक्षा को लेकर किए गए उल्लेखनीय कार्यों के लिए जानी जाती हैं। सक्ती जिले में उनके नेतृत्व में कई प्रभावी अभियान चलाए गए, जिनसे कानून-व्यवस्था और महिला सुरक्षा को नई दिशा मिली।

सरकार द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, रतना सिंह को मनेंद्रगढ़ जिले की एसपी, प्रफुल्ल ठाकुर को सक्ती जिले का पुलिस अधीक्षक और पंकज चंद्रा को कोंडागांव जिले का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।

राजनांदगांव में अंकिता शर्मा की पदस्थापना को लेकर पुलिस विभाग और आम नागरिकों में उत्सुकता का माहौल है। जिले के लोगों को उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में पुलिस प्रशासन और अधिक सशक्त होगा तथा अपराध नियंत्रण और जनसुरक्षा के क्षेत्र में नई ऊर्जा का संचार होगा।

Advertisements

You cannot copy content of this page