back to top

राजनांदगांव : अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी का खुलासा ,राजनांदगांव पुलिस ने दिल्ली से पकड़े विदेशी ठग…

राजनांदगांव, 07 अगस्त 2025 राजनांदगांव पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए विदेश से महंगे गिफ्ट और विदेशी मुद्रा भेजने के नाम पर भारतीय महिलाओं से ठगी करने वाले अंतरराष्ट्रीय साइबर ठग गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस गिरोह के 02 नाइजीरियन व 01 दक्षिण अफ्रीकी मूल के आरोपियों को दिल्ली से गिरफ्तार किया है।

Advertisements

यह कार्रवाई सायबर सेल राजनांदगांव एवं पुलिस चौकी चिचोला की संयुक्त टीम ने की।


ठगी का तरीका — “Snapchat” पर दोस्ती, फिर कस्टम चार्ज के नाम पर वसूली

आरोपियों ने Snapchat पर फर्जी अकाउंट “Drkendrick24” और “collins leo25” बनाकर युवती से दोस्ती की और खुद को आर्थिक रूप से संपन्न विदेशी बताकर महंगे गिफ्ट और विदेशी मुद्रा (पाउंड) पार्सल से भेजने का झांसा दिया।
बाद में एयरपोर्ट कस्टम में पार्सल अटका बताकर ₹1,23,700/- की ऑनलाइन ठगी कर ली गई।


गिरफ्तार आरोपी:

  1. स्टीफन उर्फ लक्की डेडन जो (30 वर्ष) — मूल निवासी आइवरी कोस्ट (दक्षिण अफ्रीका)
  2. किंग्सले पिता जोसेफ (35 वर्ष) — मूल निवासी नाइजीरिया
  3. जॉर्ज चुक्चुमेका पिता चुक्चुमेका — मूल निवासी नाइजीरिया

तीनों आरोपी जनकपुरी एवं उत्तम नगर, नई दिल्ली के किराए के मकानों में रहते थे और वहीं से साइबर ठगी को अंजाम दे रहे थे।


जांच और कार्यवाही का विवरण:

05 मई 2025 को चिचोला थाना क्षेत्र में शिकायत दर्ज हुई थी।

आईटी एक्ट की धाराओं के तहत अपराध क्रमांक 105/2025 पंजीबद्ध किया गया।

सायबर सेल द्वारा तकनीकी विश्लेषण से आरोपियों की लोकेशन दिल्ली में ट्रेस हुई।

05 अगस्त 2025 को टीम दिल्ली रवाना हुई और स्थानीय पुलिस की मदद से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

द्वारका कोर्ट, नई दिल्ली से ट्रांजिट रिमांड प्राप्त कर राजनांदगांव लाया गया।


जप्त सामग्री:

🔹 02 लैपटॉप

🔹 14 एंड्रॉयड मोबाइल

🔹 06 की-पैड मोबाइल

🔹 05 बंद मोबाइल

🔹 05 ATM कार्ड

🔹 32 सिम कार्ड

इन सभी उपकरणों का उपयोग आरोपी भारत की भोली-भाली महिलाओं से संपर्क और ठगी के लिए करते थे।


साइबर ठगी का नेटवर्क — सोशल मीडिया, मैट्रिमोनियल साइट्स पर सक्रिय गिरोह

गिरोह के सदस्य सोशल मीडिया, Snapchat, Instagram और मैट्रिमोनियल साइट्स पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर महिलाओं को ठगते थे। ये “म्यूल अकाउंट्स” व UK आधारित फर्जी इंटरनेशनल सिम कार्ड्स का भी उपयोग करते थे।


राजनांदगांव पुलिस की बड़ी सफलता

इस कार्रवाई से न सिर्फ एक बड़ी साइबर ठगी का भंडाफोड़ हुआ है, बल्कि भविष्य में संभावित ठगी की कई घटनाओं को समय रहते रोकने में राजनांदगांव पुलिस को उल्लेखनीय सफलता मिली है।


कार्यवाही में सम्मिलित टीम:

निरीक्षक विनय पम्मार (सायबर प्रभारी)

निरीक्षक कृष्णा पटले (चिचोला प्रभारी)

उनि सुमेन्द्र खरे, आरक्षक जोगेश राठौर, अमित सोनी, हेमंत साहू, आदित्य सिंह राजपूत, म.आर. पार्वती कंवर

पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राहुल देव शर्मा एवं एसडीओपी श्री आशीष कुंजाम के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई संपन्न हुई।

Advertisements

You cannot copy content of this page