back to top

राजनांदगांव: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला पुलिसकर्मियों का सुरगी चौकी प्रभारी चंद्राकर ने किया सम्मान…

राजनांदगांव – महिला दिवस पर महिलाओं को सम्मानित करने के लिए मंगलवार को राजनांदगांव सुरगी चौकी पुलिस की महिला अधिकारी एवं कर्मचारियों के सम्मान समारोह का विशेष आयोजन कर सुरगी चौकी प्रभारी चेतन सिंह चंद्राकर द्वारा सम्मानित किया गया।

Advertisements

चौकी प्रभारी चेतन सिंह चंद्राकर द्वारा अपने उद्बोधन में महिलाओं तथा पुलिस विभाग की महिला अधिकारी एवं कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि महिला शक्ति से बड़ी इस दुनिया में कोई शक्ति नहीं है। महिलाएं माता हैं, बहने हैं, बेटियां हैं तथा शादी के बाद किसी की पत्नी बन करके एक अनजान घर में जाकर उसे भी स्वर्ग बनाने की ताकत रखती हैं।

साथ ही पुरुष वर्ग से भी अपील की गई कि महिलाओं का खूब सम्मान करें। यदि हमारे घर की जिम्मेदारी घर की महिलाएं बेहतर तरीके से उठा सकती हैं। साथ ही किसी प्रकार की समस्या चाहे विभागीय हो या व्यक्तिगत बेझिझक होकर बताने को कहा गया।

इस मौके पर पुलिस विभाग की महिला अधिकारी व कर्मचारियों द्वारा समाज में दिए जा रहे योगदान व कार्यो के प्रति सम्मान प्रगट करते हुए पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया।

Advertisements

You cannot copy content of this page