back to top

राजनांदगांव : अंतर्राष्ट्रीय धुम्रपान निषेध दिवस पर नशा मुक्ति के लिये निगम के अधिकारियों एवं कर्मचारियेां ने भरा गया संकल्प पत्र…

राजनंादगांव 31 मई। प्रतिवर्ष की भाती इस वर्ष भी धुम्रपान से होने वाले दुष्परिणामों के प्रति समाज में चन चेतना विकसित करने प्रतिवर्ष 31 मई को अंतर्राष्ट्रीय धुम्रमान निषेध दिवस का आयोजन किया जाता है, जिससे जन सामान्य में धुम्रपान और तम्बाकू सेवन करने की प्रवृत्ति पर प्रभावी नियंत्रण हो सके। इस संबंध में शासन द्वारा दिये गये निर्देश के अनुक्रम में आज नगर निगम में आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी की उपस्थिति में अधिकारियों व कर्मचारियों ने नशा मुक्ति के संबंध में संकल्प पत्र भरा।

Advertisements


संकल्प पत्र में अपने छत्तीसगढ़ को विकसित राज्य बनाने, अपने परिवार में हर्षोल्लास रखने, तन, मन, धन को सुदृढ़ बनाने, पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिये सभी वर्ग के व्यक्तियों में नशापान के दुष्परिणामों को प्रचारित कर तथा यथा संभव नशा पीड़ितो से व्यक्तिगत सम्पर्क कर उन्हें नशा मुक्ति के लिये प्रेरित करने संकल्प पत्र भरा गया।

Advertisements

You cannot copy content of this page