
राजनांदगांव – श्रीमान् वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय राजनांदगांव श्री अभिषेक मीणा के निर्देशन में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिले में ‘ अभिव्यक्ति जागरूकता सप्ताह’ चलाया जा रहा है।
इसी कड़ी में दिनांक 17.03.2023 को कृषि उपज मंडी छुरिया में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आईयुसीएडब्ल्यू श्रीमती पद्यश्री तंवर के नेतृत्व में उप पुलिस अधीक्षक आईयुसीएडब्ल्यू राजनांदगांव श्रीमती नेहा वर्मा के मार्गदर्षन में ‘‘सशक्त नारी सशक्त समाज’’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में 38 वीं वाहिनी आईटीबीपी छुरिया के सहायक सेनानी (डॉक्टर) सुश्री परमजीत सिंह, थाना प्रभारी छुरिया निरीक्षक रामअवतार ध्रुव व पुलिस स्टाफ के अन्य अधि./कर्म. उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पंचायत छुरिया के अध्यक्ष श्रीमती राजकुमारी सिन्हा शामिल रही। कार्यक्रम में ग्राम बोईरडीह सरपंच श्रीमती बैदेष्वरी साहू, श्रीमती सिरो बाई कंवर निगरानी सचिव श्रीमती रशिका बाई टेम्बुरकर एवं थाना क्षेत्र के ग्राम बोईरडीह, तेन्दुटोला, शिकारीमहका,
घोघरे, कुमर्रा छुरिया आदि ग्रामों के महिलाओं की उपस्थिति में महिला संबंधी अपराधों के रोकथाम हेतु शासन द्वारा संचालित ‘अभिव्यक्ति ऐप’ बारे जानकारी दिया गया एवं नषा उन्मूलन के संबंध में भी बताया गया। महिलाओं को सामाजिक अपराध जैसे टोनही प्रताड़ना, सामाजिक बहिष्कार, घरेलु हिंसा, छुआछुत आदि के बारे में भी जागरूक किया गया।
साथ ही सायबर अपराध से बचाव के उपाय, गुड टच, बैड टच के बारे में महिला एवं बालिकाओं को विस्तारपूर्वक जागरूक किया गया। उक्त कार्यक्रम के आयोजन से महिलाओं में अत्यधिक प्रषन्नता हुई है एवं भविष्य में आगे भी इस प्रकार का कार्यक्रम का आयोजन करने हेतु सुझाव मिला।









































