back to top

राजनांदगांव : नौकरी लगाने के नाम पर शिक्षक द्वारा की गई 20 लाख रुपए की धोखाधड़ी…

राजनांदगांव,। नौकरी लगाने के नाम पर एक शिक्षक द्वारा स्थानीय मोतीपुर के रहने वाले 72 वर्षीय बुजुर्ग से 20 लाख रुपए लेकर धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। कोतवाली पुलिस ने पीडित की शिकायत पर छुरिया ब्लॉक के झितराटोला स्कूल में पदस्थ शिक्षक के विरूद्ध धारा 420 के तहत मामला पंजीबद्ध किया है।

Advertisements

करीब 8-9 साल पूर्व जान-पहचान का फायदा उठाते हुए शिक्षक ने भोरमदेव शक्कर कारखाने में पदस्थ रहे अपने भाई केएन कांडे और परिवहन विभाग के रिटायर्ड हुए एमडी ठाकुर के जरिये शासकीय नौकरी लगाने के लिए 20 लाख रुपए लिए। अब इस मामले में कोतवाली पुलिस ने शिक्षक के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।

मिली जानकारी के मुताबिक मोतीपुर के रहने वाले शिव कुमार सिन्हा ने आरोपी शिक्षक कृष्ण कुमार कांडे पर नौकरी लगाने के नाम पर सन 2014 से 2015 तक कुल 20 लाख रुपए लेने की शिकार की है। कांडे के साथ शिकायकर्ता की जान थी। प्रार्थी ने अपने लड़के महेश कुमार सिन्हा अौर दो भांजे चुन्नीलाल सिन्हा और संतोष सिन्हा को नौकरी

के लिए आरोपी शिक्षक कांडे को अलग- अलग तारीखों में 20 लाख रुपए दिए। प्रार्थी ने पुलिस को शिकायत में बताया कि आरोपी शिक्षक ने कवर्धा के भोरमदेव शक्कर कारखाना में बतौर एमडी पदस्थ अपने भाई कमल नारायण कांडे के माध्यम से सरकारी नौकरी लगाने का भरोसा दिया। वहीं परिवहन विभाग से रिटायर्ड हुए भाजपा नेता एमडी ठाकुर के द्वारा भी नौकरी लगाने के लिए उक्त राशि ली। पिछले 7-8 सालों से नौकरी नहीं लगाने के बाद से प्रार्थी शिक्षक से रकम वापसी करने की गुहार लगाता रहा।

इस दौरान आरोपी ने बढ़ते दबाव के कारण सिर्फ पौने दो लाख रुपए वापस किए। आज पर्यन्त आरोपी शिक्षक से प्रार्थी को 18 लाख 10 हजार रुपए लेना है। पुत्र और भांजों को नौकरी लगाने के लिए प्रार्थी ने पत्नी के गहने और खेत की बिक्री कर रकम जुटाया। उक्त रकम को लेकर भी आरोपी शिक्षक ने नौकरी नहीं लगाया।

आखिरकार प्रार्थी ने धोखाधड़ी होने की शिकायत पुलिस से की है। आरोपी शिक्षक वर्तमान में छुरिया क्षेत्र के झितराटोला हाईस्कूल में पदस्थ हैं। शिक्षक की राजनीतिक गतिविधियां रही है। इस प्रभाव के दम पर वह शैक्षणिक कार्य छोड़कर लेनदेन के कार्यों में लिप्त रहा है।

Advertisements

You cannot copy content of this page