राजनांदगांव 6 मार्च। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर वसुधा फाउण्डेशन संस्था द्वारा महिलाओं का सम्मान समारोह महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख के मुख्य आतिथ्य में टाउन हाल सभा गृह में आयोजित किया गया। इस अवसर पर अधिवक्ता एवं समाज सेविका श्रीमती शारदा तिवारी विशेष रूप से उपस्थित थी। कार्यक्रम के प्रारंभ में वसुधा फाउण्डेशन की अध्यक्ष श्रीमती वर्षा अग्रवाल सहित सदस्यों द्वारा अतिथियों का पुष्प गुच्छ से स्वागत किया गया।

कार्यक्रम में महापौर श्रीमती हेमा देशमुख ने कहा कि महिला दिवस के पूर्व दिवस पर आयोजित महिला सम्मान समारोह में उपस्थितजनों का में स्वागत करती हॅॅू और इस प्रकार के अच्छे आयोजन के लिये वसुधा फाउण्डेशन के अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करती हूॅ। महिला दिवस महिलाओं के लिये अभिमान का दिन है, इस देश के रानी लक्ष्मी बाई, कल्पना चावला, सुनिता विलियम, फाईटर कमांडर अंजली जैसी महिलाओं ने देश का नाम रोशन किया है। महिलाये किसी भी क्षेत्र में आज पीछे नहीं है। उन्होंने कहा कि हमारी स्वच्छता दीदीया प्रातः 6 बजे से सफाई कार्य करती है। जिसके कारण हम स्वस्थ वातावरण में रहते है। इन्होेेंने कोरोना काल मे भी डटकर कार्य किये है। महिलाये सर्वगुण सम्पन्न होती है। जो अपने घर के कर्तव्यों के साथ साथ बाहर के दायित्वों का भी निर्वाहन करती है। जहॉ नारी की पूजा होती है, वहा लक्ष्मी का वास होता है। एक नारी पूरे घर को स्वर्ग बना देती है।
श्रीमती शारदा तिवारी ने कहा कि महिला दिवस मनाने का उद्देश महिलाओं की स्थिति में सुधार लाना है समाज में उनको सम्मान दिलाना है। मैं वसुधा फाउण्डेशन की महिलाओें को धन्यवाद देती हूॅ, जिन्होंने महिला सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया है। वसुधा फाण्डेशन की अध्यक्ष श्रीमती वर्षा अग्रवाल ने स्वागत भाषण देते हुये कहा कि हमारी संस्था का उद्देश्य महिला उत्थान एवं नशा मुक्तिकरण अभियान चलाना है। ताकि महिलाओं को सम्मान मिल सके। आज के इस कार्यक्रम में मैं महापौर सहित उपस्थित महिलाओं का स्वागत करती हूॅ।
कार्यक्रम में वसुधा फाउण्डेशन की अध्यक्ष सहित पदाधिकारियों ने महापौर श्रीमती देशमुख एवं शारदा तिवारी जी का सम्मान किये उसके पश्चात अतिथियों द्वारा सुश्री गायत्री साहू एवं निखत परवीन सहित सफाई कर्मीयों श्रीमती बबीता, पुष्पलता, अमिता, रजनी, लक्ष्मीन, शोभा, ममता, शशि, चंदा व सरस्वती का तिलक लगाकर स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पूर्व पार्षद श्रीमती माया शर्मा सहित वसुधा फाउण्डेशन की रेख अग्रवाल, सुभी बग्गा, निर्पेदर कोर, राखी अग्रवाल, अनीता अग्रवाल, निशा सहित महिलाये उपस्थित थी।










































