back to top

राजनांदगांव : महापौर ने किया कैलाश नगर में मुख्य द्वार का भूमि पूजन…

राजनांदगांव 6 फरवरी। महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख मुख्य आतिथ्य में कैलाश नगर मेे जलाराम मंदिर के पास स्वागत द्वार निर्माण हेतु भूमिपूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम मंे शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री कुुलबीर छाबडा, एम.आई.सी. मेम्बर श्री मधुकर वंजारी, विनय झा, गणेश पवार, वार्ड के पार्षद व जिला योजना समिति के सदस्य श्री अमिन हुड्डा, पार्षद श्री शरद पटेल, पार्षद प्रतिनिधि श्री इशाक खान, समाजसेवी श्री सुर्यकांत जैन विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे। अतिथियांे का स्वागत कैलाश नगर के प्रवीण काथरानी, दिनेश सहिता, अनिल ठक्कर, शाशी भाई टाक, रशीक रायचा के द्वारा किया गया। इसके पश्चात अतिथियों ने स्वागत द्वार का भूमि पूजन किया।

Advertisements


महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख ने अपने उदबोधन मेें कहा कि कैलाश नगर में स्वागत द्वार का निर्माण किया जा रहा है, यह एक अच्छा कार्य हैै। कैलाश नगर बहुत पुरानी कालोनी है, यहा के लोग मिलजूलकर कालोनी के विकास में कार्य करते है। कैलाश नगर कालोनी की समस्या का निराकरण भी अतिशीघ्र किया जायेगा। कार्यक्रम में आमंत्रित करने के लिये मैं कैलाश नगर वासियों का आभार व्यक्त करती हूॅ। इस अवसर पर कैलाश नगर वार्डवासी उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page