back to top

राजनांदगांव: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ वर्चुअल योग मैराथन का आयोजन…

राजनांदगांव – पुलिस अधीक्षक डी. श्रवण के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रज्ञा मेश्राम, जयप्रकाश बढ़ई, श्रीमती सुरेशा चौबे के मार्गदर्शन में कोरोना महामारी के प्रोटोकॉल का पालन करते हुये जिले के समस्थ राजपत्रित अधिकारी ( पुलिस ) के नेतृत्व में थाना / चौकी / कैम्पों व रक्षित केन्द्र राजनांदगांव में पुलिस अधिकारियों / कर्मचारियों द्वारा वर्चुअल योग मैराथन में बढ़ – चढ़ कर हिस्सा लिया ।

Advertisements

पुलिस को अपने व्यस्त्तम डयूटी के दौरान मानसिक एवं शारीरिक दिक्कतों का सामना करना पड़ता है , पुलिस के जवानों को योग करते समय जानकारी भी दी गई कि योग शरीर को ही रोगमुक्त नही करता बल्कि मानसिक एवं बौद्धिक स्तर पर मानव को सशक्त , शांत और ओजस्वी बनाता है और अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रति दिन योग करने का संकल्प राजनांदगांव पुलिस द्वारा किया गया जिसमें जिले के अधिकारी / कर्मचारीगण अपने अपने कार्यालय / थाना / चौकी / कैम्पों में ही रह कर योग में सम्मिलित हुए ।

Advertisements

You cannot copy content of this page