राजनांदगांव। स्थानीय शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय द्वारा दिनांक 20/02/2026 को अंतर महाविद्यालय नैटबॉल (पुरुष) प्रतियोगिता का आयोजन किया गया इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉक्टर सुचित्रा गुप्ता विशिष्ट अतिथि यह एक का सहायक संचालक खेल एवं युवा कल्याण राजनांदगांव विशिष्ट अतिथि श्री दीपक कुमार परगनिया रजिस्ट्रार थे। डॉ. सुचित्रा गुप्ता ने कहा कि सभी खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विश्वविद्यालय की टीम में चयनित होने का प्रयास करें तथा खेल को खेल भावना से खेले। प्रथम सेमीफाइनल दिग्विजय महाविद्यालय वर्सेस मनसा महाविद्यालय भिलाई द्वितीय सेमीफाइनल टल्ज् दुर्ग वर्सेस वैशाली नगर फाइनल मैच वो टल्ज् दुर्ग वर्सेस दिग्विजय महाविद्यालय के बीच खेला गया।
जिसमें भी टल्ज् दुर्ग विजेता बना दिग्विजय कॉलेज उप विजेता रहा। इस अवसर पर मोहन राव सचिव छत्तीसगढ़ नैटबॉल, भोज कुमार वरिष्ठ खिलाड़ी, ऋषिकेश मेंश्राम प्रशिक्षक नेटबॉल, रजत खुटेल प्रशिक्षक नैटबॉल, अंकित प्रशिक्षक नैटबॉल, डॉ.यशवंत देशमुख कि क्रीड़ाधिकारी वैशाली नगर, श्री लक्ष्मेंद्र कुलदीप क्रीड़ाधिकारी टल्ज् दुर्ग, श्री मेजर सिंह क्रीड़ाधिकारी, मनसा महाविद्यालय एवं श्री चंदन कुमार सिंह शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय राजनांदगांव उपस्थित थे।