back to top

राजनांदगांव : उत्कृष्ट कार्य पर पुलिसकर्मियों का सम्मान…

राजनांदगांव में पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले 60 से अधिक पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान अधिकारियों के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें आगे भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया गया।

जिला पुलिस द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा ने जिले में सराहनीय एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले 60 से अधिक पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों की मेहनत, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा से विभाग की छवि मजबूत होती है और आम जनता का विश्वास बढ़ता है।
इस मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर और रक्षित निरीक्षक लोकेश कुमार कसेर भी मौजूद रहे। सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन, जनसेवा के प्रति समर्पण और जिम्मेदारी के लिए सम्मानित किया गया।

पुलिस अधीक्षक ने सभी को भविष्य में भी इसी तरह लगन और जिम्मेदारी के साथ कार्य करते रहने के लिए प्रेरित किया। जिला पुलिस द्वारा समय-समय पर इस तरह के कार्यक्रम आयोजित कर कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाया जाता है, जिससे वे और अधिक उत्साह के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर सकें।

Advertisements
Advertisements

You cannot copy content of this page