राजनांदगांव : अंधे कत्ल की गुल्थी सुलझी, सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त मे…

राजनांदगांव- मोहला क्षेत्र में हुई अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाने में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 24/11/21 को प्रार्थिया शीला शेण्डे निवासी यादवपारा मोहला द्वारा अपने भाई चन्द्रद्रीप घोडेसवार का दिनांक 22/11/21 के गुमने की रिपोर्ट दर्ज करायी। जांच के दौरान प्रार्थिया एवं गवाहो से पूछताछ करने पर ज्ञात हुआ कि गुमशुदा चन्द्रदीप घोडेसवार प्रार्थिया के जेठ अजय शेण्डे एवं मोहल्ले के दीपक यादव के साथ 22/11/21 के शाम को मोहल्ले में देखा गया था एवं उस रात को अजय शेण्डे घर नहीं पहुंचा।

इस संबंध में पुलिस अधीक्षक राजनांदगाँव डी श्रवण, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, मानपुर पुपलेश कुमार, एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी, अं०चौकी अर्जुन कुरे के मार्ग दर्शन लेकर लगातार संदेही अजय शेण्डे की पतासाजी की जा रही थी। इस दौरान अजय शेण्डे एवं उनके मित्रों से पूछताछ हेतु थाना लाया गया। पूछताछ के दौरान अजय शेण्डे एवं उनके मित्रों के द्वारा चन्द्रदीप को पुरानी रंजिस के चलते शराब पिलाने के बहाने श्मशानघाट मोहला ले जाकर शराब पीलाकर अजय शेण्डे द्वारा अपने पास रखे हथौडी से चन्द्रदीप के सिर पर वार कर हत्या कर दिया एवं अपने मित्रों के साथ मिलकर शव को झाडी के पास छिपा दिये और घटना में प्रयुक्त लोहे के हथौड़ा को पास के कुंओं में फेक दिये।

उसी रात अजय शेण्डे श्मशान घाट में जाकर चन्द्रदीप के शव को खिचते हुए श्मशानघाट के चबूतरे पर ले जाकर वहा रखे लकड़ियों से जला दिया। जलाने के बाद दिनांक 24/11/21 को बचे हुए राखड़ कोयला हड्डी को अपने मित्रों के साथ पास के नाले में डाल दिये। इनके अन्य साथीगण विकास उर्फ बाबु बक्श पिता चन्द्रकान्त, रूबी उर्फ आयुश सिंह, ओमेश उर्फ उमेश यादव, मिंदु उर्फ आशीष सिंग द्वारा हत्या व साक्ष्य छिपाने में सहयोग किये जांच दौरान मर्ग की सूचना पर कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के साथ मौका स्थल पहुचकर आरोपी अजय शेण्डे एवं उनके मित्रों द्वारा बताये अनुसार तस्दीकी किया गया। तस्दीकी पर से नाले से मृतक चन्द्रदीप का राखयुक्त हड्डी बरामद किया गया। जिसका पी.एम कराने हेतु जिला अस्पताल राजनांदगांव भेजा गया।

संम्पूर्ण जांच पर आरोपियों द्वारा हत्या करना एवं साक्ष्य छिपाना पाये जाने पर से धारा 302,201, 34 भादवि के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों से उनके निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लोहे की हथौडी, चार नग मोबाईल जप्त किया गया है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी उनि कमलेश बंजारे, सउनि शंकर बर्वे, सउनि जगमोहन कुंजाम, प्र०आर० महेश तारम, आर. नंद कुमार यादव, हमिद यादव, माखन मण्डावी, पलेश्वर सिदार, डामेश्वर ठाकुर का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

आरोपीगण : 01)अजय कुमार उर्फ अज्जु शेण्डे पिता प्रकाश शेण्डे निवासी वार्ड नं. 08 यादव पारा मोहला, 02) विकास उर्फ बाबु बक्श पिता चन्द्रकान्त निवासी वार्ड नं. 14 बांधपारा मोहला, 03) रूबी उर्फ आयुश सिंह पिता जानहैरल सिंग निवासी वार्ड नं. 14 बांधपारा मोहला, 04) ओमेश उर्फ उमेश यादव पिता राकेश यादव निवासी शिव मंदिर के पास मोहला, 05) मिंदु उर्फ आशीष सिंग पिता स्व. जानहैरल सिंग निवासी वार्ड नं. 14 बांधपारा मोहला ।