back to top

राजनांदगांव : बोरतलाव क्षेत्र में अवैध शराब परिवहन करते हुए एक आरोपी गिरफ्तार…

-अंतर्राज्यीय सीमा के करीब पुलिस थाना बोरतलाव क्षेत्र में चेकिंग अभियान दौरान अवैध शराब परिवहन करते हुए पकड़ाया एक लगजरी इनोवा कार और अवैध शराब का एक बड़ा जखीरा।

Advertisements

-वरिष्ठ पुलिस अधिकारीयों के कुशल मार्गदर्शन पर सतत चेकिंग अभियान पर पुलिस टीम बोरतलाव को अवैध शराब परिवहन की रोकथाम पर मिली एक महत्वपूर्ण बड़ी सफलता। 30 पेटी गोवा अंग्रेजी शराब एवं एक इनोवा कार जुमला कीमती 10,45,000 रू0 का माल हुआ बरामद।

-जिला- राजनांदगांव एवं जिला-गोंदिया के सरहदी थाना क्षेत्रांतर्गत बेहतरीन सामंजस्य एवं सहयोग उपरांत मिली सफलता।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अपराधों की रोकथाम हेतु लगातार विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है, जिसमें जिला राजनांदगांव के सरहदी सीमावर्ती क्षेत्रों में स्थाई चेक पोस्ट लगाकर चेकिंग, पेट्रोलिंग और मोबाईल चेकपोस्ट चेकिंग की कार्यवाही लगातार की जा रही है, जो निरंतर जारी है।

इसी कड़ी में मुखबीर द्वारा प्राप्त सूचना के आधार पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारीयो के निर्देशन पर पुलिस थाना बोरतलाव द्वारा दिनांक 01.12.2021 को संध्या के समय आकस्मिक मोबाईल चेकिंग कार्यवाही छ0ग0 महाराष्ट्र सीमा के करीब मेन रोड पर करने के दौरान रात्रि के समय महाराष्ट्र सीमा की ओर छ0ग0 सीमा में प्रवेश कर रही एक इनोवा वाहन सीजी 07 एके 8106 में अवैध शराब परिवहन करते हुए 30 पेटी अंग्रेजी गोवा शराब कीमती 1,95,000रू0 एवं अवैध परिवहन में संलिप्त इनोवा वाहन कीमती 8,50,000रू0 कुल कीमती 10,45,000 रू0 को जप्त करने एवं आरोपी विनोद साहनी उर्फ कल्लु पिता स्व० श्याम बिहारी उम्र 29 साल निवासी मल्लाहपारा थाना- सुपेला दुर्ग को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता अर्जित हुई है। जिसमें अग्रिम वैधानिक कार्यवाही करते हुए अपराध क्रमांक 83 / 2021 धारा 34 (2) आब० एक्ट का पंजीबद्ध किया गया और गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय भेजा गया है।

इस त्वरित संयुक्त कार्यवाही में पुलिस थाना बोरतलाव एवं पुलिस थाना सालेकसा महाराष्ट्र का अच्छा संयुक्त तालमेल और महत्वपूर्ण सराहनीय योगदान रहा है जिसके परिणामस्वरूप सीमावर्ती क्षेत्र में अवैध शराब परिवहन पर एक बड़ी सफलता संयुक्त तालमेल से प्राप्त हुई है।

उक्त त्वरित कार्यवाही में पुलिस थाना बोरतलाव के निरीक्षक अब्दुल समीर के हमराह उप निरीक्षक पिल्लु राम मंडावी, सउनि० धुरवाराम नागवंशी, प्र०आर० ताज खान, सुन्दरूराम चंद्रवंशी, आरक्षक रविन्द्र दीवान, देवसिंग जगत, बिरंची टंडन, हिरेन्द्र निषाद एवं मनीष सोनकर का महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

Advertisements

You cannot copy content of this page