back to top

राजनांदगांव : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आवाहन पर एनएसयूआई द्वारा बढ़ती महंगाई और केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन….

राजनांदगांव-एनएसयूआई राजनांदगांव विधानसभा अध्यक्ष विवेक बहादुर सिंह के नेतृत्व में शहर कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार राजनांदगांव शहर कांग्रेस प्रभारी अरुण सिसोदिया एवं शहर कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा के उपस्थिति में गोकलु नगर पेट्रोल के सामने एनएसयूआई कार्यकर्तओं ने किया पेट्रोल डीजल के बढ़ते दाम के खिलाफ अनूठा प्रदर्शन

NSUI अध्यक्ष विवेक बहादुर सिंह ने बताया कि पेट्रोल-डीजल के दाम मई में 16 बार और जून में अब तक 6 बार दाम बढ़ चुका है 2014 में जब केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी तब पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी 9.48 रुपए प्रति लीटर और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी 3.56 रुपए प्रति लीटर थी लेकिन जब भाजपा की सरकार आयी तब 2014 के बाद पेट्रोल पर 32.90 रु और डीजल पर वर्तमान में 31.80 रुपए प्रति लीटर है यानी कि मोदी सरकार के कार्यकाल में पेट्रोल लगभग चार गुना एक्साइज ड्यूटी बढ़ायी गयी जबकि डीजल पर 10 गुना से ज्यादा एक्साइज ड्यूटी बढ़ाई गई
पिछले महीने से अब तक 𝟮𝟮 बार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ चुके हैं 𝟮𝟮 बार में 𝟲 रुपए महंगा हो चुका है पेट्रोल डीजल.

जिसके विरोध में NSUI के जोशीले युवाओं ने गोकुल नगर पेट्रोल पंप के सामने गाड़ी लेटा कर केन्द्र सरकार को घेरा एवं बस के ऊपर चढ़ कर धरना प्रदर्शन किया

इस दौरान NSUI से,जिला उपाध्यक्ष मिथलेश बहकर, ब्लॉक अध्यक्ष सुनील रॉय-अमर झा, जिला महासचिव अंकुर मिश्रा, जिला प्रवक्ता प्रांजल शर्मा, मानव देशमुख,शुभम शुक्ला, आशीष साहू, जिला सचिव दिव्यांश चौडरिया, शिशिर सिन्हा, भूपेंद्र साहू, प्रियेश मेश्राम, हर्ष मोहबिया, साहिल,शैलजा शर्मा, दीपिका दामले, कुनाल साहू, झंकार, अंकित, संजय आदि NSUI कार्यकर्ता कोरोना प्रोटोकल का पालन करते हुए उपस्थित थे

Advertisements

You cannot copy content of this page