
राजनांदगांव। कार्यालय थलसेना भर्ती रायपुर द्वारा 14 सितम्बर 2023 को शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय राजनांदगांव परिसर में मार्गदर्शन शिविर का आयोजन किया गया है।
इस संबंध में जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र के उप संचालक ने बताया कि शिविर में अग्निवीर (जनरल ड्यूटी, टेक्निकल, क्लर्क व स्टोरकीपर, ट्रेडमेन), अग्निवीर जनरल ड्यूटी, महिला मिलिट्री फोर्स, नर्सिंग, सिपाही फार्मा, इंजीनियर, टीचर, केटरिंग के संबंध में पॉवर पाईंट प्रेजेन्टेशन द्वारा मार्गदर्शन दिया जाएगा। शिविर में शामिल होने के इच्छुक बारहवीं उत्तीर्ण व साढ़े 17 वर्ष आयु पूर्ण कर चुके युवा आधार कार्ड के साथ उपस्थित हो सकते है।









































