back to top

राजनांदगांव : ग्राम पंचायत रामपुर के शासकीय उचित मूल्य की दुकान संचालन हेतु 18 सितम्बर तक आवेदन आमंत्रित…

राजनांदगांव 13 सितम्बर 2023। डोंगरगांव विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत रामपुर के शासकीय उचित मूल्य की दुकान संचालन हेतु 18 सितम्बर 2023 तक आवेदन आमंत्रित किया गया है। शासकीय उचित मूल्य की दुकान संचालन हेतु इच्छुक वृहताकार आदिम जाति बहुउद्देशीय सहकारी समिति (लेम्पस), प्राथमिक कृषि शाख समिति, वन सुरक्षा समिति, ग्राम पंचायत, महिला स्वसहायता समूह, अन्य उपभोक्ता सहकारी समिति विहित प्रारूप एक में अपना आवेदन समस्त आवश्यक दस्तावेजों के साथ कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व डोंगरगांव में प्रस्तुत कर सकते है।

Advertisements

शासकीय उचित मूल्य की दुकान के आबंटन की प्रक्रिया छत्तीसगढ़ सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश 2016 के तहत की जाएगी। इस संबंध में विस्तृत जानकारी कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व डोंगरगांव एवं खाद्य विभाग की वेबसाईट से प्राप्त की जा सकती है।

Advertisements

You cannot copy content of this page