back to top

राजनांदगांव : अग्निवीर वायु भर्ती हेतु जिले में विशेष पंजीयन शिविर का आयोजन…


राजनांदगांव – अग्निवीर वायु भर्ती परीक्षा हेतु जिले में विशेष पंजीयन शिविर का आयोजन कलेक्टर एस. जयवर्धन के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। ज्ञात हो की वायु सेवा में अग्निवीर भर्ती परीक्षा हेतु पंजीयन 6 फरवरी 2024 को अंतिम तिथि है। जिसके लिए प्रशासन द्वारा विशेष पहल कर पंजीयन के लिए शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिले में यह शिविर 15 स्थान पर 2 फरवरी 2024 को लगाया जाएगा।


इन स्थानों पर शिविर का आयोजन होगा महाविद्यालय मोहला, मानपुर, अंबागढ़ चौकी, शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान आईटीआई मोहला, मानपुर, अंबागढ़ चौकी, स्वामी आत्मानंद विद्यालय मोहला मानपुर,अंबागढ़ चौकी, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोटाटोला, मार्री, खडगांव, चिल्हाटी, माहुद मचांदुर में किया जाएगा।

सभी पात्र अभ्यर्थी उक्त स्थान में सुबह 10 से 6 के बीच उपस्थित होकर सशुल्क का अपना पंजीयन भर्ती परीक्षा हेतु करवा सकते हैं। इसके लिए अभ्यर्थियों को अपना समस्त दस्तावेज लेकर स्वयं उपस्थित होना है।

Advertisements

You cannot copy content of this page