back to top

राजनांदगांव : अतिरिक्त सचिव एवं वित्तीय सलाहकार ऊर्जा मंत्रालय भारत शासन आशीष उपाध्याय ने वन मंडल खैरागढ़ अंतर्गत डोंगरगढ़ तथा छुईखदान ब्लॉक में भ्रमण के दौरान शासन की फ्लैगशिप योजना नरवा विकास कार्यों का किया अवलोकन…

राजनांदगांव 26 जुलाई 2022। अतिरिक्त सचिव एवं वित्तीय सलाहकार ऊर्जा मंत्रालय भारत शासन श्री आशीष उपाध्याय ने आज आकांक्षी जिला राजनांदगांव में वन मंडल खैरागढ़ अंतर्गत डोंगरगढ़ तथा छुईखदान ब्लॉक में भ्रमण के दौरान शासन की फ्लैगशिप योजना नरवा विकास कार्यों का अवलोकन किया। इस दौरान उप संचालक सुश्री मनु दुबे जल शक्ति उपस्थित रही।

Advertisements

रिज से वैली एप्रोच के अंतर्गत बनी विभिन्न प्रकार की संरचनाओं का उनके द्वारा मौका स्थल पर निरीक्षण किया गया। 30-40 मॉडल से अधिकारीगण विशेष रूप से प्रभावित हुए। भारत सरकार से आए हुए अधिकारियों द्वारा वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, छत्तीसगढ़ शासन अंतर्गत वन क्षेत्रों में वैज्ञानिक एवं तकनीकी तरीकों से, क्रमबद्ध, अनुशासन सहित सुनियोजित से रिचार्ज एवं इरिगेट थीम पर करवाए जा रहे नरवा विकास कार्यों की सराहना की गई। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री गजेन्द्र सिंह ठाकुर उपस्थित रहे।

Advertisements

You cannot copy content of this page