राजनांदगांव : अधेड़ का पत्थर से सिर कुचलकर हत्या…

राजनांदगांव, अधेड़ की पत्थर से कुचलकर नृशंस हत्या का एक मामला प्रकाश में आया है। शुरूआती कार्रवाई में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मरच्यूरी में रखवाया है। बहरहाल मृतक की पहचान कराने पुलिस जुटी हुई है।

तुमड़ीबोड़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम मलई डबरी बाजार चबूतरे में आज एक अधेड़ का सिर कुचला हुआ शव मिलने से सनसनी का माहौल बन गया। तुमड़ीबोड़ थाना प्रभारी के अनुसार हत्या की वारदात 25 फरवरी की रात 8 बजे से लेकर 26 फरवरी की सुबह 9 बजे के बीच की है। मृतक के सिर पर आगे-पीछे पत्थर से कुचलने के प्रमाण नजर आ रहे हैं।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक थाना क्षेत्र के • ढाबे में खाने बनाने का काम करता था। पुलिस को यह स्पष्ट जानकारी नहीं हो पायी है कि मृतक किस ढाबे का कर्मचारी था। मृतक की पहचान के लिए पुलिस आस- पास के सभी ढाबों में पहुंचकर जानकारी खंगाल रही है। पुलिस का मानना है कि जल्द ही आरोपी और हत्या के कारणों का खुलासा किया जा सकेगा।