back to top

राजनांदगांव : मकान सुना पाकर चोरों ने की 10 लाख रुपए की चोरी, शादी में गया था परिवार…

राजनांदगांव, शहर के मध्य स्थित महेन्द्र नगर के सेठिया परिवार के सूने मकान में नगदी समेत कुल 10 लाख रुपए जेवरात व अन्य सामानों पर अज्ञात चोरों ने हाथ साफ कर दिया। चोरों ने ऐसे वक्त में घर में धावा बोला, जब परिवार के लोग रायपुर में आयोजित एक रिश्तेदार के घर शादी समारोह में व्यस्त थे।

Advertisements

वापस लौटने पर घर के मुख्य द्वार का ताला टूटा देखकर परिवार को अनहोनी की आशंका हुई। भीतर दाखिल होने पर नगदी समेत लाखों रुपए की संपत्ति चोरी होने का खुलासा हुआ।

मिली जानकारी के अनुसार महेन्द्र नगर स्थित सुमीत सेठिया रायपुर में एक शादी समारोह में शामिल होने परिवार को लेकर 23 फरवरी से घर से बाहर थे। वहीं उनके बड़े भाई 24 फरवरी को शादी में शामिल होने घर से रवाना हुए। 25 फरवरी की शाम को सेठिया परिवार वापस लौटा तो ग्राउंड फ्लोर का दरवाजे में लगा ताला टूटा हुआ मिला।

घर के अंदर जाने पर दरवाजा खुली हालत में था। सामान चेक करने पर 3 लाख 50 हजार रुपए नगद गायब थे। वहीं 6 तोला सोने का चैन, तीन तोला सोने का ब्रेसलेट, 4 सोने की अंगूठी, 4 सोने का कंगन, झुमका समेत करीब 6 लाख रुपए के आभूषण अज्ञात चोर ले गए। महेन्द्र नगर में हुई चोरी की वारदात से बसंतपुर पुलिस की गश्त पर सवाल खड़े हो गए हैं। कालोनी में शहर के रसूखदार लोगों का रहना होता है।

ऐसे में चोरों ने बेखौफ कालोनी में घुसकर लाखों रुपए का सामान पार कर दिया। पीड़ित परिवार ने बसंतपुर पुलिस से मामले की शिकायत की है। सेठिया बंधु पोस्ट आफिस में एजेंट के तौर पर काम करते हैं। चोरी की नगदी रकम संभवतः ग्राहकों की राशि है। इस घटना को अंजाम देकर चोरों ने पुलिस की दखल को हल्का साबित किया।

Advertisements

You cannot copy content of this page