
वार्डो में विकास कार्य के लिए महापौर ने किया भूमिपूजन
राजनांदगांव 11 मार्च। वार्ड विकास की कडी में महापौर श्री मधुसूदन यादव ने वार्ड नं. 14 व 15 में विकास कार्य कराने निगम पदाधिकारियो एवं जनप्रतिनिधियो की उपस्थिति में भूमिपूजन किया। महापौर ने निगम अध्यक्ष श्री टोपेन्द्र ंिसंह पारस वर्मा, नेता प्रतिपक्ष श्री संतोष पिल्ले, लोककर्म विभाग के प्रभारी सदस्य श्री सावन वर्मा,कनिष्ठ सभापति श्री संदीप बघेल, वार्ड नं. 14 के पार्षद श्री सतीश मसीह, वार्ड नं. 15 के पार्षद श्री प्रमोद झंझाडिया, वरिष्ठ पार्षद श्री शिव वर्मा,
पूर्व पार्षद सुश्री शैल यादव, पार्षद प्रतिनिधि श्री पंकज कुरंजेकर के साथ वार्ड नं. 14 में अधोसंरचना मद अंतर्गत लगभग 35 लाख रूपये की लागत से स्टेशन रोड मंे डामरीकरण तथा आई.टी.बी.पी. के उप महानिरीक्षक श्री अनवर ईलाही, द्वितीय कमान श्री मनोज कुमार बहुबुडा, उप सेनानी श्री जीथ जेम्स व इस्पेक्टर श्री अजय कुमार यादव के साथ वार्ड नं. 15 में अधोसंरचना मद अंतर्गत 9.50 लाख रूपये की लागत से बल्देवबाग में आई.टी.बी.पी. कार्यालय के पास सीमेंटीकरण एवं विधायक निधि अंतर्गत 7 लाख रूपये की लागत से पं. किशोरी लाल शुक्ल विधि महाविद्यालय में इंटरलाकिंग कराने कालेज के अध्यक्ष श्री सुरेश एच.लाल, उपाध्यक्ष श्री श्रीकिशन खण्डेलवाल, सचिव श्री अनिल वार्ष्णेय, कोषाध्यक्ष श्री कमलेश उभरानी, उप सचिव श्री उमेश अग्रवाल, प्रशासक श्री आर.एन.सिंग, प्राचार्य डॉ. निमिषा मिश्रा की उपस्थिति में अलग अलग कार्यक्रम में पूजा अर्चनाकर भूमिपूजन किया।
भूमिपूजन अवसर पर महापौर श्री यादव ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधायक डॉ. रमन सिंह एवं सांसद श्री संतोष पाण्डे की अनुशंसा पर शहर में विकास कार्य कराये जा रहे है। विधायक एवं सांसद द्वारा वार्डो मंे विकास कार्य कराने विधायम सांसद निधि के अलावा अन्य मद मंे अनुशंसा कर राशि दिलाए है। इसी कडी में आज स्टेशन रोड में डामरीकरण, बल्देवबाग में सीमंेटीकरण तथा लॉ कालेज में इंटरकालिंग कराने भूमिपूजन किया जा रहा है। उन्हांेने कहा कि शासन के सहयोग से मूलभूत सुविधा रोड, नाली निर्माण के अलावा अन्य कार्य कराये जा रहे है। स्टेशन रोड में डामरीकरण के अलावा स्वागत द्वार एंव डिवाईडर का सौदर्यीकरण करने कार्य किया जा रहा है। उन्हांेने कहा कि प्राथमिकता के आधार पर सभी वार्ड मेें विकास कार्य के अलावा सौदर्यीकरण सहित अन्य कार्य भी कराये जायेगे।
तीनो स्थान में आयोजित अलग अलग कार्यक्रम में वार्डवासी के अलावा विधि महाविद्यालय के प्राध्यापको एवं विद्यार्थियो ने अतिथियो का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया।










































