back to top

राजनांदगांव: मटियामोती जलाशय से राजनांदगांव के लिये छोडा पानी…

राजनांदगांव 11 मार्च। शिवनाथ नदी मोहारा एनीकट का जल स्तर कम होने के कारण रॉ वाटर प्रदाय हेतु महापौर श्री मधुसूदन यादव के निर्देश पर निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा द्वारा कार्यपालन अभियंता जल संसाधन विभाग बालोद को मटियामोती जलाशय से नगर निगम राजनांदगांव के लिये आरक्षित पानी मेें से पानी छोडने पत्र लिखा गया था। जिसके परिपालन में कल 10 मार्च को मटियामोती जलाशय से पानी छोडने की कार्यवाही की गयी।

Advertisements


महापौर श्री मधुसूदन यादव एवं आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा ने निर्देश पर जल संसाधान विभाग बालोद एवं नगर निगम राजनांदगांव के जल विभाग के स्टॉफ की उपस्थिति में मटियामोती जलाशय से पानी को छोडऩे की कार्यवाही की गयी है। उक्त पानी 4-5 दिनों में 35 किलोमीटर का सफर तय करने के बाद मोहारा स्थित शिवनाथ एनीकट पहुंचेगा। मटियामोती जलाशय के लगभग 600 एमसीएफटी पानी में से 300 एमसीएफटी पानी ग्रीष्म ऋतु के लिए नगर निगम राजनांदगांव को पेयजल आपूर्ति के लिए सुरक्षित रखा गया है। सुरक्षित पानी को कल छोडने की कार्यवाही की गयी।


गत माह महापौर श्री यादव द्वारा मटियामोती जलाशय का निरीक्षण कर आवश्यकता अनुसार पानी लेने निर्देश दिया गया था। निर्देशानुसार पत्राचार कर पानी लेने प्रक्रिया की गयी। गर्मी बढ़ने पर एनीकट में पानी की संग्रहण क्षमता अनुसार मोगरा जलाशय से भी पानी लिया जावेगा, ताकि ग्रीष्म ऋतु में नागरिको को पर्याप्त पेयजल मुहैया कराया जा सके। इधर निगम प्रशासन के जल विभाग के अमले ने रूट मार्ग की सफाई कर पानी की सुरक्षा के लिए रूट मार्ग पर मानीटरिंग की कार्यवाही प्रारंभ कर दी है।

Advertisements

You cannot copy content of this page